विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश में नौकरी के नाम पर लिए सात लाख, भेज दिया टूर पर

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 06:45 AM (IST)

जालसाजों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से सात लाख रुपये ठग लिए। उसे नौकरी के बीजा ...और पढ़ें

विदेश में नौकरी के नाम पर लिए सात लाख, भेज दिया टूर पर
विदेश में नौकरी के नाम पर लिए सात लाख, भेज दिया टूर पर

देहरादून, [जेएनएन]: विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों ने सात लाख रुपये लेकर पीड़ित को वर्किंग वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा थमा दिया। इसके बाद वह खाड़ी देश में जाकर फंस गया। परिजनों ने जैसे-तैसे दोबारा पैसे भेज कर उसे वापस बुलाया। मामले में सहारनपुर व बिजनौर के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रायपुर के भगत सिंह कॉलोनी निवासी शबनम पत्नी स्व.नफीस का आरोप है कि मई 2016 में उसका भाई विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उनका संपर्क सरताज पुत्र इंदरीन मोहम्मद निवासी सहारनपुर व मो. वसीम पुत्र अतीक निवासी नजीबाबाद बिजनौर से हुआ।

यह भी पढ़ें: मोबाइल का लालच देकर रुपये ठगने वाले चार लोग गिरफ्तार

उन्होंने उसके भाई को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके लिए उसने दोनों को सात लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसे टूरिस्ट वीजा दे दिया, जिस पर सऊदी अरब पहुंचा उसका भाई वहां फंस गया।

यह भी पढ़ें: एटीएम बंद होने के बात कहकर पूछा कोड, खाते से उड़ाए हजारों

बाद में 80 हजार रुपये का बंदोबस्त कर किया, जिसके बाद उसका भाई वहां से वापस लौट सका। एसओ रायपुर प्रदीप राणा ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शबनम के पास पैसे देने के आदि के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

यह भी पढ़ें: कब्रिस्तान का सौदा कर इंजीनियर की पत्नी से ठगे सात लाख

यह भी पढ़ें: पीएमओ का अफसर बन डाक्टर के खाते से 50 हजार उड़ाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।