Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, भगत की टिप्पणी नारी की गरिमा का अपमान

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jan 2021 06:45 AM (IST)

    कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी पर तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने भगत की निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा की संस्कृति का निम्नतम स्वरूप है। यह नारी की गरिमा का अपमान है।

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, भगत की टिप्पणी नारी की गरिमा का अपमान।फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी पर तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने भगत की निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा की संस्कृति का निम्नतम स्वरूप है। यह नारी की गरिमा का अपमान है। हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की गरिमा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। यदि शब्द किसी महिला को संबोधित कर या महिला को इंगित कर कहे जा रहे हों, उसमें किसी भी प्रकार की चूक माफी के लायक नहीं होती है। जानबूझकर के कुछ अभद्र बात अभद्र तरीके से कर रहे हों तो फिर ऐसे व्यक्तियों के विषय में सोचना पड़ता है कि ये सार्वजनिक जीवन के लायक हैं या नहीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंशीधर भगत ने अपने कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए इंदिरा हृदयेश के विषय में अमर्यादित ढंग से टिप्पणी की है। शायद भाजपा अपने अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर शर्मिंदा होगी।

    भाजपा की मानसिकता जाहिर हुई: प्रीतम

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राजनीति का विशद अनुभव रखने वाली वरिष्ठ नेता के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी नारी का अपमान है। इससे भाजपा की महिलाओं के बारे में मानसिकता का पता चलता है। जुमलों में पार्टी और उसके नेता भले ही महिलाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हों, लेकिन हकीकत सामने आ गई।

    सोनिया-मायावती को मिले भारत रत्न

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी अन्य पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न से सम्मानित करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और मायावती प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व हैं। सोनिया गांधी ने भारतीय महिला की गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है। उन्हें भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है। मायावती ने वर्षों से पीडि़त, शोषित व्यक्तियों के मन में अद्भुत विश्वास का संचार किया है। भारत सरकार को इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष भारत रत्न देकर अलंकृत करना चाहिए।

    विधानसभा अध्यक्ष व मेयर के स्वजनों को दी नौकरी

    एक अन्य पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश में नौकरियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दावे को लेकर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्तियां विधानसभा अध्यक्ष व मेयर के स्वजनों को नौकरी देकर की है। अपनी पिछली सरकार के 32 माह के कार्यकाल में दैवीय व राजनैतिक आपदा से लड़ते हुए उन्होंने प्रतिमाह 1000 नौकरियां सरकारी विभागों में सृजित कीं। पब्लिक सर्विस कमीशन में दो बार विज्ञप्तियां निकाली गईं थीं। भर्तियां प्रारंभ हुईं। भाजपा सरकार के 46 महीने के कार्यकाल में पब्लिक सर्विस कमीशन की कोई विज्ञप्ति नहीं निकली।

    यह भी पढ़ें - मनीष सिसोदिया ने कहा- मदन कौशिक दिल्ली आएं, हम दिखाएंगे काम