विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, जितेंद्र अंथ्वाल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 30 Dec 2021 02:13 PM (IST)

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र अंथ्वाल को निर्विरोध ...और पढ़ें

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ।
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ।

जागरण संवाददाता, देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र अंथ्वाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश चन्द्र कुकरेती, संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर नलिनी गोसाई को निर्विरोध चुना गया। बाकी अन्य पदों पर मतदान किया गया।

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भंडारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद हुई मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें महामंत्री पद पर ओपी बेंजवाल, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार, सम्प्रेक्षक पद पर विनोद कुमार पोखरियाल निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के नौ पदों पर ठाकुर नेगी, प्रवीन बहुगुणा, महेश कुमार पाण्डेय, योगेश सेमवाल, राजकिशोर तिवारी, राजेश बड़थ्वाल, राम अनुज, सुरेन्द्र सिंह डसीला व सोबन सिंह गुसाई निर्वाचित हुए। इसके साथ ही पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया निवर्तमान महामंत्री गिरिधर शर्मा को मनोनीत घोषित किया।

यह भी पढ़ें- कैंपा के कार्यों में अनियिमितता की मिली शिकायत, शासन ने कैंपा के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस

तीन साल में करीब चार लाख मरीजों का उपचार

उत्तराखंड में 25 दिसंबर 2018 को आरंभ हुई आयुष्मान योजना को तीन साल पूरे हो गए हैं। राज्य में योजना के तहत अभी तक 45 लाख से अधिक कार्ड बन चुके हैं। इस दौरान करीब चार लाख मरीजों का निश्शुल्क उपचार किया गया है। जिस पर पांच सौ करोड़ से अधिक का खर्च आया है। योजना में आयुष्मान भारत योजना से इतर बीपीएल, एपीएल से लेकर सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी, बेरोजगारों सहित सभी आमजन को इलाज की सुविधा दी गई।

योजना संचालन में शुरू में कुछ दिक्कतें रही, लेकिन अभी तक चार लाख के करीब लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। स्टेट हेल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 दिसंबर 2021 तक तीन लाख 98 हजार से अधिक लोग योजना के तहत निश्शुल्क इलाज करा चुके हैं। मैदानी क्षेत्र के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों ने भी योजना का पूरा लाभ उठाया है। चौहान ने बताया कि योजना के तहत संबद्ध अस्पतालों की मानीटरिंग के साथ ही कार्ड धारकों की सुविधा के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं। अधिक से अधिक व्यक्तियों के कार्ड बने इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। योजना को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर आरोग्य मंथन व आरोग्य संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अगर आपके परिवार में सभी को है खांसी-जुकाम तो सभी सदस्यों की होगी कोरोना जांच