विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंबाकू मुक्त उत्तराखंड को पांच लाख लोग लेंगे शपथ, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने की अभियान की शुरुआत

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 01 May 2022 01:37 PM (IST)

सुभाष रोड स्थित होटल में स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करने के लिए ...और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने एक माह तक प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने एक माह तक प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून : आगामी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राज्यभर में पांच लाख से अधिक लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए शपथ लेंगे। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों एवं संगठनों के साथ मिलकर शनिवार को 'आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें' अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने की।

सुभाष रोड स्थित होटल में स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करने के लिए आगामी एक माह तक प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के स्कूल, कालेज, विकासखंड, नगर निकाय, जिला पंचायत एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न एनजीओ के माध्यम से गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इन गोष्ठियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधायक एवं सांसद आदि प्रतिभाग करेंगे। 10 से 20 मई तक विभिन्न स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 20 से 30 मई तक तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ लेने के इच्छुक जनों का पंजीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- LPG Commercial Cylinder Price: पहली तारीख पर महंगाई का करंट, देहरादून में 100 रुपये से ज्‍यादा हुआ महंगा कमर्शियल सिलेंडर

इस अभियान की मानिटिरिंग के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार प्रदेश में 26.5 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं, जबकि पूरे देश में यह प्रतिशत 28.6 है। कार्यक्रम में राजपुर के विधायक खजान दास, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य निदेशक डा. शैलजा भट्ट निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, डा. अर्चना पांडे आदि ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ, केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।