Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोडवेज यात्रियों पर पड़ेगी मार, उत्तराखंड से दिल्ली के किराये में होगी बढ़ोतरी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 30 Dec 2019 07:52 PM (IST)

    उत्तराखंड से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाने वाली परिवहन निगम की बसों का किराया जल्द बढ़ जाएगा। यह वृद्धि यूपी की सीमाओं में बसों के प्रवेश पर होगी।

    रोडवेज यात्रियों पर पड़ेगी मार, उत्तराखंड से दिल्ली के किराये में होगी बढ़ोतरी

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाने वाली परिवहन निगम की बसों का किराया जल्द बढ़ जाएगा। इसका कारण हाल में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बोर्ड द्वारा बसों के किराये में दस पैसे प्रति किलोमीटर की दर से वृद्धि करना है। इसका असर उत्तराखंड पर भी पड़ेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी उत्तर प्रदेश की सीमा में जितने किलोमीटर चलेंगी उसी हिसाब से किराया अधिक देना होगा। इससे साधारण बस से दिल्ली का सफर 15 रुपये और वॉल्वो का सफर 45 रुपये तक महंगा हो जाएगा। हालांकि, उत्तराखंड की अपनी सीमा के भीतर किराये में फिलहाल किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी।

    उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए संचालित होती हैं। उत्तराखंड से दिल्ली जाने के लिए भी बसों को उत्तर प्रदेश के 150 किमी का सफर तय करना पड़ता है। इसके अलावा उत्तराखंड से लखनऊ, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है। उत्तराखंड में देहरादून-रामनगर मार्ग का एक बड़ा भाग भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है।

    हाल में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बोर्ड ने परिवहन निगम की बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस संबंध में शासनादेश इसी सप्ताह जारी हो जाएगा और उसी दिन से उत्तराखंड से दिल्ली व उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों का सफर भी महंगा हो जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन का कहना है कि जिस दिन उप्र अपनी बसों का किराया बढ़ाएगा, उसी दिन से उप्र से होकर जाने वाली निगम की बसों का किराया भी बढ़ जाएगा।

    यह भी पढ़ें: टाटा कंपनी ने रोडवेज से वापस मिली बसों में गियर बक्सा और गियर लीवर बदले

    जल्द पड़ सकती है दोहरी मार

    उत्तराखंड की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही किराया बढ़ोतरी की दोहरी मार भी झेलनी पड़ सकती है। कारण यह कि एक वर्ष से अधिक समय से उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया हुआ है। इसकी बैठक जनवरी में ही होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में किराया बढ़ोतरी को मंजूरी दी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: जांच में फेल हुई रोडवेज की सभी 150 नई बसें कंपनी को होंगी वापस

    comedy show banner
    comedy show banner