विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PICS: पर्यटकों से पैक हुआ Hill Station Mussoorie, टैरिफ बढ़ने के बाद भी होटलों में 100 फीसद बुकिंग; लग रहा जाम

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 02 Oct 2021 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 04:57 PM (IST)

Hill Station Mussoorie मसूरी इस वीकेंड पूरी तरह से पैक हो गया है। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश नारायन माथुर ...और पढ़ें

पर्यटकों से पैक हुआ Hill Station Mussoorie, टैरिफ बढ़ने के बाद भी होटल फुल लग; रहा जाम।
पर्यटकों से पैक हुआ Hill Station Mussoorie, टैरिफ बढ़ने के बाद भी होटल फुल लग; रहा जाम।

संवाद सहयोगी, मसूरी। Hill Station Mussoorie पर्यटकों का पसंदीदा हिल स्टेशन मसूरी इस वीकेंड पूरी तरह से पैक हो गया है। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश नारायन माथुर के अनुसार होटलों (Hotels) में 100 फीसद आक्यूपेंसी हो गई है। पर्यटकों (Tourist) की भीड़ उमड़ने से यहां लगातार जाम की स्थिति भी बन रही है। शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन की छुट्टी (Weekend) के चलते शुक्रवार को काफी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। इससे माल रोड समेत बाजार में देर रात तक रौनक नजर आई। देर रात तक पर्यटकों की आमद जारी थी।

मसूरी और इसके आसपास के पर्यटक स्थल भट्ठा फाल, कंपनी गार्डन, जार्ज एवरेस्ट, गनहिल, चार दुकान, लालटिब्बा, कैंपटी फाल, बुरांशखंडा, धनोल्टी आदि पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। यमुनोत्री जाने वाले कई यात्री भी देहरादून-मसूरी-कैंपटी-यमुना पुल होकर आगे बढ़ रहे हैं। लोग खरीदारी को जगह-जगह उतर रहे हैं।

इससे सड़क किनारे होटल, ढाबा व गेस्ट हाउस संचालकों के चेहरे पर भी रौनक लौटने लगी है। मसूरी होटल एसोसिएशन के महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि मसूरी के होटलों में शुक्रवार शाम तक 70 से 80 फीसद तक कमरे बुक हो चुके थे। शनिवार दोपहर तक यहां के सौ फीसद होटल बुक हो गए हैं।

(वीकेंड पर पर्यटकों की आमद से दून-दिल्ली हाइवे पर भारी जाम। मोहंड में पिछले कई घंटे से फंसे हैं वाहन) 

यह भी पढ़ें- Unseen Tourist Spots Pics: घूमने का है शौक और नई जगह को करना चाहते हैं Explore, तो ये हो सकती है बेस्ट डेस्टिनेशन

आपको बता दें कि शुक्रवार से रविवार तक के लिए होटल संचालकों ने रूम टैरिफ बढ़ा दिए हैं। सोमवार से गुरुवार तक टैरिफ में छूट दी जा रही है। वहीं, लाइब्रेरी बाजार, क्रिंक्रेग-लाइब्रेरी चौक और हैप्पीवैली रोड पर शुक्रवार को कई बार जाम की स्थिति देखने को मिली। पुलिसकर्मी जाम खुलवाते रहे और वाहन आगे बढ़ते रहे। यही स्थिति शनिवार को भी बन रही है।

यह भी पढ़ें- मसूरी-देहरादून हाईवे डेढ़ घंटे बंद रहा, तीन किमी लंबे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन