विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी-देहरादून हाईवे डेढ़ घंटे बंद रहा, तीन किमी लंबे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 21 Sep 2021 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 09:06 PM (IST)

मसूरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों पर पानी के साथ मलबा आने से वाहन ...और पढ़ें

सड़कों पर पानी के साथ मलबा आने से वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
सड़कों पर पानी के साथ मलबा आने से वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।

संवाद सहयोगी, मसूरी: मसूरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश में जहां शहर का सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा वहीं, सड़कों पर पानी के साथ मलबा आने से वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। इस दौरान मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर गलोगी धार पर भारी मात्रा में बोल्डर-मलबा सड़क पर जमा हो गया।

लोनिवि के अभियंता पुष्पेंद्र ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं और रात को बारिश होती है तो खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। गलोगी धार पर दिन रात जेसीबी मलबा हटाने के लिए खड़ी रहती है।

यह भी पढ़ें- Covid 19 Vaccination: उत्तराखंड में टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ पार, यहां देखें वैक्सीनेशन की पूरी स्थिति

मध्‍य रात्रि में हुई बारिश, घरों की बत्‍ती गुल

सोमवार मध्य रात्रि को भी लगभग तीन घंटे तक काफी बारिश हुई, जिसके चलते आधे शहर की बिजली गुल रही। सरकुलर रोड, आईटीबीपी कंबैट विंग, स्प्रिंग रोड आदि क्षेत्र पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।

यह भी पढ़ें- Admission In DAV: डीएवी पीजी कालेज ने दूसरी मेरिट लिस्ट की जारी, 24 सितंबर तक होंगे दाखिले

यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रकाश जोशी ने बताया कि रात हो हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसमानी बिजली से कार्ट मैंकेंजी रोड़ पर नाग देवता मंदिर के समीप बिजली की सप्लाई लाइनें क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिनको मंगलवार दोपहर बाद नई लाइने डालकर विद्युत आपूर्ति को चालू किया जा सका।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Covid Curfew: पहली बार दो हफ्ते बढ़ी कोविड कर्फ्यू की अवधि, जानें- क्या है नई एसओपी में