विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dehradun में हाथी ने सूंड से 12 साल के बालक को स्कूटी से खींचा, फिर पटक-पटक कर मार डाला

By Mahendra Singh ChauhanEdited By: Sunil Negi
Published: Thu, 27 Nov 2025 06:46 PM (GMT+05:30)

देहरादून के डोईवाला में एक हाथी ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें 12 वर्षीय बालक कुणाल की ...और पढ़ें

हाथी ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर बालक को पटक कर मार डाला।

 हाथी ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर बालक को पटक कर मार डाला।

HighLights

  1. 12 वर्षीय बेटे को दवा दिलाकर देहरादून से लौट रहा था परिवार


  2. देहरादून-रायपुर मार्ग पर कालूवाला में स्कूटी पर बोला हमला

संवाद सहयोगी, जागरण, डोईवाला (देहरादून): जंगल से सड़क पर पहुंचे हाथी ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर 12 वर्षीय बालक को पटककर मार डाला। बेटे को बचाने के लिए दौड़े दंपती पर भी हमले का प्रयास किया गया। दोनों ने खाले में कूदकर जान बचाई। लोगों ने आग जलाकर हाथी को वहां से भगाया।

घटना शाम चार बजे की

घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे देहरादून-रायपुर मार्ग पर कालूवाला के पास की है। कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी कमल थापा पत्नी नीलम और छठी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बेटे कुणाल के साथ स्कूटी से देहरादून गए थे।

elephant News (1)

मोड़ पर अचानक आया हाथी

बेटे की दवा लेकर वन मोटर मार्ग से लौटते समय मोड़ पर अचानक हाथी अपने बच्चे के साथ स्कूटी के सामने आ गया। परिवार कुछ समझ पाता, इससे पहले हाथी ने कुणाल पर हमला बोलकर पटक कर मार डाला।

डाक्टर ने किया मृत घोषित 

दंपती बच्चे को लेकर हिमालयन अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानो वन क्षेत्राधिकारी नत्थीलाल डोभाल ने घटना को दुखद बताते हुए लोगों से वन मार्ग पर सतर्कता से ही आवागमन की अपील की है।

relief cheques

बुजुर्ग पर किया था हमला

लच्छीवाला में कुछ दिनों पहले फ्लाईओवर के नीचे सौंग नदी किनारे हाथी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए थे। लोगों ने घायल को हिमालयन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कई दिनों से हाथी लगातार आबादी क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें- Dehradun News: सुबह की सैर निकले बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में हाथी के हमले से किसान की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम