यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DR Sugestions on Coronavirus: संतुलित रखें अपनी दिनचर्या, बच सकते हैं कोरोना संक्रमण से
DR Sugestions on Coronavirus उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जसप्रीत सिंह ने बताया कि अगर हम अपनी दिनचर्या ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। DR Sugestions on Coronavirus उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जसप्रीत सिंह ने बताया कि अगर हम अपनी दिनचर्या को नियमित और संतुलित रखते हैं तो निश्चित है कि हम इस तरह के संक्रमण से काफी हद तक बच सकते हैं। दिनचर्या के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भोजन और आपके द्वारा किया जाने वाला व्यवहार दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। भोजन में पर्याप्त मात्रा में मसालों का प्रयोग करें। सुबह और रात तक एक सधी हुई नियंत्रित और अनुशासित दिनचर्या अपनाएं।
इन बातों का रखें ख्याल
- शरीर के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। इसके लिए नियमित रूप से प्राणायाम, ध्यान एवं आसन करें और ब्राम्ही, जटामांसी आदि का सेवन करें।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय, हरिद्रा, आंवला, हरितकी आदि का नियमित सेवन करें।
- हमेशा गुनगुने पानी का ही सेवन करें।
- प्रतिदिन कम से कम दो बार गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर गरारे करें और दिन में दो बार दोनों नासा छिद्र में अणु तेल की दो-दो बूंदें डाले।
- फेफड़ों की प्राणवायु धारण शक्ति बढ़ाने के लिए अनुलोम विलोम या पूरक कुंभक रेचक इत्यादि को नियमित रूप से करे।
- दिन में तीन चार बार 1-1 लौंग मुख में रख कर चूसें।
- अच्छी नींद ले एवं नकारात्मक सोच से बचें।
- मास्क अवश्य पहने व शारीरिक दूरी का पालन करें।