विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DR Sugestions on Coronavirus: कोरोना के हर मरीज को भर्ती होने की जरूरत नहीं, जानिए डॉ. विवेक कुमार वर्मा की सलाह

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 26 Apr 2021 09:26 AM (IST)

डॉ. विवेक कुमार वर्मा (श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ वेलमेड अस्पताल) ने बताया कि कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे ...और पढ़ें

डॉ. विवेक कुमार वर्मा (श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ, वेलमेड अस्पताल)। फाइल फोटो
डॉ. विवेक कुमार वर्मा (श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ, वेलमेड अस्पताल)। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। डॉ. विवेक कुमार वर्मा (श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ, वेलमेड अस्पताल) ने बताया कि कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार कोरोना ने ज्यादातर युवाओं को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है और लोग पैनिक कर रहे हैं। हर मरीज अस्पताल में भर्ती होना चाहता है, जिस कारण अब अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है। इस कारण ज्यादा गंभीर रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। हमारे पास हर दिन कई मरीज आ रहे हैं, जो घबराए हुए हैं और भर्ती होना चाहते हैं। लेकिन कोरोना के हर मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।

यदि मरीज के ऑक्सीजन का स्तर 94 से ऊपर है और सिर्फ बुखार या खांसी-जुकाम है तो वह घर पर ही अपना इलाज कर सकते हैं। इसके लिए चिकित्सक के परामर्शानुसार दवा लें और खुद को आइसोलेट रखें। इससे जहां गंभीर रोगियों को इलाज मिल सकेगा, वहीं कम लक्षण वाले मरीज अपने घर में ही स्वस्थ हो पाएंगे। घर में थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर पहले से ही खरीद कर रखें। हर चार से पांच घंटे में बुखार व ऑक्सीजन के स्तर की जांच करें। 

सरकारी व निजी अस्पताल के चिकित्सक ऑनलाइन मरीजों को सलाह दे रहे हैं। कई समाजसेवी संगठन दवा व भोजन घर पर भिजवा रहे हैं। इसलिए सामान्य लक्षण होने पर पैनिक न करें और घर पर ही स्वस्थ लाभ लें। यदि मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है और ऑक्सीजन का स्तर 92 से कम होता है, तब मरीज को भर्ती होने की जरूरत है। साथ ही आम जनता को समझदारी बरतने की जरूरत है। मास्क का सही उपयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन करने से इससे बचाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-DR Sugestions on Coronavirus: संक्रमित व्यक्ति खानपान का रखें ध्यान, जानें- डॉ. जोशी ने और क्या दी सलाह

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।