विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DR Sugestions on Coronavirus: संक्रमित व्यक्ति खानपान का रखें ध्यान, जानें- डॉ. जोशी ने और क्या दी सलाह

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 25 Apr 2021 12:20 PM (IST)

DR Sugestions on Coronavirus एमडी आयुर्वेद डॉ. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमित कई ऐसे लोग ...और पढ़ें

DR Sugestions on Coronavirus: संक्रमित व्यक्ति खानपान का रखें ध्यान।
DR Sugestions on Coronavirus: संक्रमित व्यक्ति खानपान का रखें ध्यान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। DR Sugestions on Coronavirus एमडी आयुर्वेद डॉ. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि कोरोना संक्रमित कई ऐसे लोग हैं, जो घर पर ही आइसोलेशन में हैं। उनका डाइट प्लान कैसा हो, यह सब जानना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सुबह उठकर गुनगुने पानी में हल्का नमक डालकर कुल्ला करें। इसके बाद एक कप पानी, इसमें 4 से 5 तुलसी के पत्ते, गिलोय की एक ताजी छोटी गांठ, आधा कटा नींबू निचोड़क व सेंधा नमक मिलाकर उबालकर छानकर लें इसे आप चाय की तरह सिप कर धीरे-धीरे पी सकते है।

इसके अलावा यदि आपके घर मे आंवला का रस है तो इसे 30 से 50 एमएल ले सकते हैं। इन सभी को आप आसानी से अपने किचन में भी तैयार कर सकते हैं। इसके बाद प्राणायाम करें व हल्का शारीरिक व्यायाम भी करें। यदि आपको भूख अच्छी लग रही हो तो आप बादाम, काजू आदि के 2 से 4 टुकड़े पानी में अच्छी तरह से भिगोकर लें। यदि आंवले का मुरब्बा हो तो इसे भी आप ले सकते हैं।

अब एक दो घंटे के बाद यानि लगभग 9 बजे काली मिर्च, लौंग 2 से 3, आधा कटा टुकड़ा अदरक, दालचीनी के पत्ते 1 से 2 और  काला मुन्नका 1 से 2 इसको उबालकर छानकर आधा कप शेष रहने पर आप ले लें। दिन के खाने में मूंग की दाल की खिचड़ी या एक सामान्य भोजन दाल, जिसमें काली मिर्च, हींग, अजवाइन, लहसून का तड़का लगा हो रोटी और लौकी आदि की सब्जी के साथ ले सकते हैं। इसके बाद 2 से 3 घंटे के बाद नींबू पानी या नारियल पानी ले सकते हैं।

दिन में थोड़ी चहलकदमी करें और अपनी इच्छा के अनुसार अच्छे साहित्य या किसी रुचिपूर्ण क्रियाकलापों में स्वयं को व्यस्त कर लें। रात के भोजन को हल्का रखें। चपाती और हरी सब्जियां जैसे लौकी की सब्जी, दलिया, ओट्स आदि ले सकते है। सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर अवश्य पीना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है, भाप लेना इसे नियमित अंतराल पर अवश्य लें।

इन बातों का रखें ध्यान 

-अधिक से अधिक सिट्रस फ्रूट्स (संतरे आदि फल) पपीता आदि लें।

-शरीर में फ्ल्यूड एवं न्यूट्रियंट्स की प्रचुर मात्रा बनाए रखने के लिए सेंधा नमक मिश्रित गुनगुना पानी, नारियल पानी, शहद मिश्रित लेमन जूस आदि लगातार लेते रहें ।

-अच्छी नींद लेना अत्यंत आवश्यक है, सकारात्मक रहें।

-घर से बाहर बिना मास्क न निकलें, शारीरिक दूरी का पालन करें व बार-बार हाथ को सैनिटाइज करते रहें।

यह भी पढ़ें- DR Sugestions on Coronavirus: वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी ने कहा- बिना वजह पैनिक की जरूरत नहीं

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।