विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DR Sugestions on Coronavirus: वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी ने कहा- बिना वजह पैनिक की जरूरत नहीं

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 24 Apr 2021 01:42 PM (IST)

DR Sugestions on Coronavirus वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी ने कहा कोरोना की दूसरी लहर पीक पर है। ऐसे में ...और पढ़ें

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी ने कहा- बिना वजह पैनिक की जरूरत नहीं।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी ने कहा- बिना वजह पैनिक की जरूरत नहीं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। DR Sugestions on Coronavirus वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी ने कहा कोरोना की दूसरी लहर पीक पर है। ऐसे में मास्क, शारीरिक दूरी, हैंड सैनिटाइजेशन व अति आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलना आदि बचाव के प्रमुख हथियार हैं। यहां बहुत जरूरी बातें हैं जो सभी को समझनी चाहिए। कोराना में 80 फीसद संक्रमित व्यक्तियों में कोई भी लक्षण नहीं दिखते। बीस फीसद में जुखाम, बुखार, दस्त, स्वाद व सुगंध न आना आदि लक्षण हो सकते हैं।

मात्र पांच फीसद ही मामलों में उपरोक्त लक्षणों के साथ ऑक्सीजन का स्तर 90 फीसद से कम होने पर ही व्यक्ति को भर्ती किया जाता है। जिनमें से मात्र 2 फीसद ही वेंटिलेटर पर जाते हैं। ऐसे में बिना वजह पैनिक होने की जरूरत नहीं है। 90 फीसद लोग घर पर ही चिकित्सकीय देखरेख में ठीक हो रहे हैं। पहले ही दिन बुखार में जांच न कराएं। पांच दिन लगातार बुखार आने के बाद जांच करवाएं। कोई भी अपनी जांच या अपना इलाज स्वयं प्रारंभ न करे। बिना बात अस्पताल या जांच सेंटर पर भीड़ न बढ़ाएं। इससे गंभीर मरीजों को बेड नहीं मिलेंगे। टीकाकरण जरूर कराएं। इसके अलावा सोयाबीन, दही, अंडे, नॉनवेज समेत हाई प्रोटीन डाइट लें। 

यह भी पढ़ें-एम्‍स के विशेषज्ञ बोले- कोविड-19 और डबल म्यूटेंट के उपचार में ज्यादा फर्क नहीं

---------------------

मसूरी में मिले तीन संक्रमित 

उपजिला चिकित्सालय मसूरी में शुक्रवार को 35 एंटीजन तथा 52 आरटीपीसीआर सैंपल में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। अस्पताल के  कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण आज कम लोग कोविड सैंपल देने अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 86 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन लगाई।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।