विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंजना की हैट्रिक से दून फुटबाल एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 May 2017 05:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री अंडर-19 फुटबाल टूर्नामेंट ऊर्जा कप में दून फुटबाल एकेडमी ने अंजना थापा की हैट्रिक की बदौलत बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

अंजना की हैट्रिक से दून फुटबाल एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची
अंजना की हैट्रिक से दून फुटबाल एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

देहरादून, [जेएनएन]: प्रधानमंत्री अंडर-19 फुटबाल टूर्नामेंट ऊर्जा कप में दून फुटबाल एकेडमी ने अंजना थापा की हैट्रिक की बदौलत बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, बालक वर्ग में एफसी दून और गढ़वाल स्पोर्टिंग की टीम विजयी रही। 

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का पहला मुकाबला दून फुटबाल ऐकेडमी व केवि काशीपुर के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में दून फुटबाल ऐकेडमी ने 6-0 से जीत दर्ज की। अंजना की हैट्रिक के अलावा खुशी गुरुंग, शिवानी बिष्ट व जुन्याली रावत ने गोल किए। 

कैंटफोर्ड व बाइचुंग भूटिया फुटबाल क्लब (बीबीएफसी) के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला शून्य के स्कोर से बराबरी पर छूटा। बालक वर्ग के पहले मुकाबले में एफसी दून ने केवि आइएमए को 2-1 से हराया। एफसी दून की ओर से अजेंद्र व रॉबिन ने गोल किए। जबकि केवि आईएमए की ओर से एकमात्र गोल रोहित ने किया। 

दूसरे मुकाबले में गढ़वाल स्पोर्टिंग ने केवि आईएमए को 3-0 से मात दी। स्पोर्टिंग की ओर से विवेक राणा, देवेश रावत व नितेश ने एक-एक गोल किए। 

यह भी पढ़ें: वाइपीएस मोहाली, पटियाला व वेल्हम ब्वॉयज हॉकी के सेमीफाइनल में

यह भी पढ़ें: कैंट फोर्ट एफसी ने वैली पब्लिक स्कूल पर दागे दन दनादन गोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।