विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून डिफेंस ऐकेडमी ने दून स्टार को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 06 Jun 2019 01:56 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 06:59 PM (IST)

सातवें हॉट वेदर अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून डिफेंस ऐकेडमी ने दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी को 99 रनों से शिकस्त देकर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।

दून डिफेंस ऐकेडमी ने दून स्टार को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला
दून डिफेंस ऐकेडमी ने दून स्टार को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला

देहरादून, जेएनएन। सातवें हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून डिफेंस ऐकेडमी ने दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी को 99 रनों से शिकस्त देकर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।

सोनाक्षी स्पोर्टस की ओर से झाझरा स्थित निंबस क्रिकेट ऐकेडमी में शुरू हुए टूर्नामेंट में दून डिफेंस ऐकेडमी व दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। दून डिफेंस ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए। देवेश लांबा ने नाबाद 81, अंशुल वर्मा ने 42 व अखिल रावत ने 23 रन बनाए। 

दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी के लिए कार्तेश रमोला ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी की टीम 41.4 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। कार्तिश रमोला ने 21, अविरल भंडारी ने 15, शान ने 14 व ऋषभ ने 17 रन का योगदान दिया। दून डिफेंस ऐकेडमी के हर्षित ने पांच व आयुष ने दो विकेट झटके। 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि निंबस ऐकेडमी के निदेशक राजेश तिवारी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्था के सचिव रविंद्र सिंह नेगी, मोहन गुसाईं, उपाध्यक्ष मनोज भूटानी आदि मौजूद रहे।

निंबस क्रिकेट ऐकेडमी नौ विकेट से जीती

उत्तराखंड डायमंड कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में निंबस क्रिकेट ऐकेडमी ने डीआइसीए को नौ विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट ऐकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में निंबस क्रिकेट ऐकेडमी और डीआइसीए के बीच मुकाबला हुआ। 

पहले खेलने उतरी डीआइसीए की टीम 27.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। सत्यम बलियान ने नाबाद 35, साहिल रावत ने 20 व अनीश बडोनी ने 19 रन बनाए। निंबस क्रिकेट ऐकेडमी के लिए अनमोल साहा ने चार, दिव्यांश ने तीन व अंकित ने दो विकेट झटके। जवाब में निंबस क्रिकेट ऐकेडमी ने 12.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। मनमोहन ने नाबाद 67 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: लिटिल स्टार और अभिमन्यु ऐकेडमी मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंचे

यह भी पढ़ें: देना बैंक को हरा डीएएससीबी दिल्ली ने जीता गोल्ड कप का खिताब

यह भी पढ़ें: गोल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचे डीएएससीबी और देना बैंक, पढ़िए क्रिकेट की अन्य खबरें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।