विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीता अंडर-19 का उद्घाटन मुकाबला

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 08 May 2019 12:33 PM (IST)

डायमंड कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून डिफेंस ऐकेडमी ने राव क्रिकेट ऐकेडमी को 42 रन से हराकर उद्घाटन मुकाबला जीता।

दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीता अंडर-19 का उद्घाटन मुकाबला
दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीता अंडर-19 का उद्घाटन मुकाबला

देहरादून, जेएनएन। डायमंड कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून डिफेंस ऐकेडमी ने राव क्रिकेट ऐकेडमी को 42 रन से हराकर उद्घाटन मुकाबला जीता।

कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट ऐकेडमी में शुरू हुए टूर्नामेंट में राव क्रिकेट ऐकेडमी व दून डिफेंस ऐकेडमी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। दून डिफेंस ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट खोकर 219 रन बनाए। एकलव्य गुप्ता ने 67, अमर ने 45 व समर्थ सक्सेना ने 32 रन बनाए। 

राव क्रिकेट ऐकेडमी के लिए कुणालवीर सिंह ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राव क्रिकेट ऐकेडमी की टीम 34.4 ओवर में 177 रन बनाकर सिमट गई। रोहित दानू ने 43, आयुष ने 31 गौरव नेगी ने 27 व त्रिभुवन ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। दून डिफेंस ऐकेडमी के लिए अमन ने पांच, अमन कोठारी व समर्थ ने दो-दो विकेट झटके।

दून पब्लिक स्कूल, कारमन स्कूल व द आर्यन स्कूल जीते

24वीं गार्डनर प्रीमियर लीग में दून पब्लिक स्कूल, कारमन स्कूल व द आर्यन स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेंट थॉमस कॉलेज के ओडिटोरियम में चल रहे टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबले में दून पब्लिक स्कूल ने सेंट ज्यूड्स स्कूल को दस रन से हराया। 

दूसरे मुकाबले में कारमन स्कूल ने टचवूड स्कूल को 29 रन से हराया। इसके बाद तीसरे मुकाबले में द आर्यन स्कूल ने एन मैरी स्कूल को चार रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: पेयजल निगम ने जीता सचिवालय टी-20 क्रिकेट का खिताब

यह भी पढ़ें: पीएसी को हराकर देहरादून ने जीता पुलिस फुटबाल का खिताब 

यह भी पढ़ें: एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा यूपीसीएल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।