विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएसी को हराकर देहरादून ने जीता पुलिस फुटबाल का खिताब

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 06 May 2019 11:52 AM (IST)

19वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में देहरादून ने 40वीं वाहिनी पीएसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

पीएसी को हराकर देहरादून ने जीता पुलिस फुटबाल का खिताब
पीएसी को हराकर देहरादून ने जीता पुलिस फुटबाल का खिताब

देहरादून, जेएनएन। 19वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में देहरादून ने 40वीं वाहिनी पीएसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुलिस लाइन के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला देहरादून और 40वीं वाहिनी पीएसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मूव बनाए, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। 

दूसरे हाफ में देहरादून के शैलेंद्र ने 58वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से अजेय बढ़त दिलाई। निर्धारित समय में 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम कोई गोल नहीं दाग पाई। 

प्रतियोगिता में देहरादून टीम के हनुमंत रावत को बेस्ट गोलकीपर, देहरादून के शैलेंद्र नेगी को बेस्ट प्लेयर और पौड़ी के मनोज सिंह को बेस्ट स्कोरर चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित व पुरस्कृत किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार, एसपी बलूनी समेत अन्य मौजूद रहे।

आन्या बिष्ट ने जीता बालिका एकल का खिताब

इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका एकल वर्ग में दून इंटरनेशनल की आन्या बिष्ट ने एन मैरी स्कूल की सौम्या सिंह को हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि, बालक वर्ग में वेदांश नेगी व आयुष बिष्ट ने अपने-अपने मुकाबले जीते। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका एकल वर्ग में दून इंटरनेशनल की आन्या बिष्ट ने एन मैरी स्कूल की सौम्या सिंह को पराजित किया। युगल वर्ग में आन्या व न्याशा की जोड़ी ने बाजी मारी। 

बालक अंडर-14 एकल वर्ग में संत कबीर ऐकेडमी के आयुष बिष्ट ने फिलफॉट स्कूल के कृष्णा को हराकर खिताब कब्जाया। युगल वर्ग में ईशान व वेदांश नेगी ने दून इंटरनेशनल के कृष्णा व आदित्य को हराकर खिताब अपने नाम किया।

बालक अंडर-12 एकल वर्ग में यूनिवर्सल ऐकेडमी के वेदांश नेगी ने दून इंटरनेशनल के मनन को हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-17 एकल वर्ग में आयुष बिष्ट ने खिताब हासिल किया। युगल वर्ग में दून इंटरनेशनल के विनायक व आदित्य की जोड़ी विजेता बनी। समापन पर स्कूल के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।

यह भी पढ़ें: एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा यूपीसीएल

यह भी पढ़ें: पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में देहरादून, पिथौरागढ़ और आइआरबी द्वितीय जीते

यह भी पढ़ें: रोलर स्केटिंग में बच्चों ने मनाया अपनी प्रतिभा का लोहा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।