विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन महीने बाद जनता के लिए खुले सरकारी दफ्तर Dehradun News

By Edited By:
Published: Thu, 18 Jun 2020 02:59 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Jun 2020 03:17 PM (GMT+05:30)

गुरुवार से सभी कार्यालय जनता के लिए भी खो दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर जिलाधिकारी ने ...और पढ़ें

तीन महीने बाद जनता के लिए खुले सरकारी दफ्तर Dehradun News
तीन महीने बाद जनता के लिए खुले सरकारी दफ्तर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने 17 मार्च को सभी कार्यालय (आवश्यक सेवा को छोड़कर) बंद करने के आदेश जारी किए थे। लिहाजा, 18 मार्च से जिले के सभी कार्यालय बंद चल रहे थे। चार मई से सरकारी कार्यालय खोल दिए गए, मगर जनता के प्रवेश पर रोक जारी रही।

अब ठीक तीन महीने बाद गुरुवार से सभी कार्यालय जनता के लिए भी खो दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कार्यालयों को केंद्र सरकार की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुरूप सभी कार्यालयों ने लोगों के आवागमन के लिए तैयारी पूरी कर दी है। खासकर कार्मिक व आने वाले व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क पहनेंगे व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे।

कार्यालय खुलने के साथ ही अब सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार व शनिवार) जिलाधिकारी जनता की फरियाद भी सुनेंगे। इसके लिए पूर्वादृन 11 बजे से दोपहर एक बजे तक का समय तय किया गया है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए व शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए इस अवधि में अधिकतम 25 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए भी एक दिन पहले लोगों को कलेक्ट्रेट के नंबर 013522389 पर पहले अनुमति प्राप्त करनी होगी। जिस दिन जिलाधिकारी उपलब्ध नहीं रहेंगे, उस दिन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जनता की शिकायत सुनेंगे।

जनता के लिए निर्धारित नियम

  • अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व तहसील कार्यालय: लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही कार्यालय आएं। तहसील के कार्यों के लिए लोगों के बीच दूरी बनाने के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। जनता से आग्रह है कि जहां तक संभव हो ऑनलाइन या फोन पर ही शिकायत दर्ज कराएं। उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय में पहले से लोग पास बनाने के लिए आते रहे हैं, लिहाजा यहां गोल घेरे पहले से बने हैं।
  • एमडीडीए: थर्मल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया है। साथ ही एक अधिकारी/कर्मचारी से एक वक्त में एक ही व्यक्ति मिल पाएगा। सभी को कार्यालय में मास्क पहनना जरूरी है।
  • जिला पूर्ति कार्यालय: सीमित संख्या में प्रवेश मिलेगा। जो कार्य सरकारी राशन की दुकानों के स्तर से नहीं हो पा रहा है, उसके समाधान के लिए ही लोग कार्यालय आएं।
  • बैंक: पूर्व की भांति ही व्यवस्था लागू रहेगी। सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
  • रेलवे: पहले की तरह ही लोग ट्रेन के समय से 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। लोगों को सीमित संख्या में भीतर भेजा जाएगा।
  • आरटीओ कार्यालय: लाइसेंस संबंधी कार्य अभी बंद हैं। विभिन्न शिकायत के लिए लोग बेहद जरूरी होने पर कार्यालय आ सकते हैं।
  • नगर निगम: पूर्व की भांति ही लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
  • राजस्व न्यायालय: अभी सभी न्यायालय बंद रहेंगे। इसी तरह ई-सेवा केंद्र भी जनता के लिए बंद रहेंगे।

 यह भी पढ़ें: Coronavirus: पटरी पर नहीं उतरा फल-सब्जी का कारोबार, स्थानीय किसानों पर नजर

पासपोर्ट कार्यालय भी जनता के लिए खुले

विदेश मंत्रलय की गाइडलाइन के अनुरूप देहरादून स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र भी जनता के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय व डाकघरों के पासपोर्ट केंद्र अभी बंद ही रहेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि रोजाना 180 लोगों को अनुमति जारी किए जाने हैं, मगर 40-50 लोग ही बुकिंग करा रहे हैं। हालांकि सामान्य दिनों में यह संख्या चार से पांच सौ के बीच रहती है। लिहाजा, लोग अपने स्तर पर ही बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। इधर जो लोग भी पासपोर्ट बनवाने के लिए आ रहे हैं, उन्हें नियमों के मुताबिक ही प्रवेश कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 51 हजार विद्युत मीटर खराब, अब बदलने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।