Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में गहरा रहा है डेंगू का डंक, चार और मरीजों में पुष्टि

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:49 AM (IST)

    उत्तराखंड में डेंगू का डंक लगातार गहराता ही जा रहा है। दून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन उत्तराखंड, जबकि एक उत्तर प्रदेश से है।

    उत्तराखंड में गहरा रहा है डेंगू का डंक, चार और मरीजों में पुष्टि

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में डेंगू का डंक लगातार गहराता ही जा रहा है। अब ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जब नया मामला सामने नहीं आ रहा हो। दून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन उत्तराखंड, जबकि एक उत्तर प्रदेश से है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल में मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। कभी मूसलाधार बारिश हो रही तो कभी चटख धूप खिल रही है। उस पर जगह-जगह जलभराव भी हो रहा है। यह सारी परिस्थितियां मच्छरों के पनपने के लिए मुफीद बन गई हैं। 

    यही कारण है कि डेंगू ने अब रफ्तार पकड़ ली है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज डोईवाला, जबकि दो हरिद्वार से हैं। एक अन्य मरीज सहारनपुर का रहने वाला है। 

    इसके साथ ही प्रदेश में डेंगू के मरीजों का अब तक आंकड़ा 75 पर पहुंच गया है। इनमें 21 मरीज देहरादून जिले से हैं। जबकि 19 मरीज हरिद्वार, दस नैनीताल, एक पौड़ी, 20 टिहरी गढ़वाल व चार ऊधमसिंह नगर के हैं। एक मरीज की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। 

    जिला वीबीडी अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार, डेंगू संभावित क्षेत्रों में विभागीय टीम लगातार दौरा कर रही है। जहां-जहां जलभराव है, वहां दवा का छिड़काव किया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा नियमित फॉगिंग भी की जा रही है। लोगों को इसे लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 72 मरीजों में पुष्टि

    यह भी पढ़ें: दून में अब तक मिल चुके डेंगू के 14 मरीज, नगर निगम करा रहा फांगिंग

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को डेंगू के लिए पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराए केंद्र: हार्इकोर्ट