विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली, साउथर्न, असम और वेस्टर्न सेक्टर ने जीते टीटी मुकाबले

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 26 Jun 2018 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 09:29 PM (IST)

ओएनजीसी मुख्यालय की ओर से देहरादून में चार दिवसीय अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कॉरपोरेट दिल्ली, साउथर्न, असम और वेस्टर्न सेक्टर ने जीत से आगाज किया।

दिल्ली, साउथर्न, असम और वेस्टर्न सेक्टर ने जीते टीटी मुकाबले
दिल्ली, साउथर्न, असम और वेस्टर्न सेक्टर ने जीते टीटी मुकाबले

देहरादून, [जेएनएन]: ओएनजीसी मुख्यालय की ओर से देहरादून में चार दिवसीय अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कॉरपोरेट दिल्ली, साउथर्न, असम और वेस्टर्न सेक्टर ने जीत से आगाज किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबले में पुरुष वर्ग के 45 से अधिक आयु वर्ग में दिल्ली ने देहरादून को 3-0 से हराया। सीएस राभा ने एमके जैन को 3-0, एस वर्मा ने एके सिंह को 3-2 से और तिलक राज ने एके गोयल को 3-0 से हराया। \

महिला वर्ग में साउथर्न सेक्टर ने देहरादून को 3-1 से, ज्यंति ने श्रद्धा सिंह को 3-0 से, आशा रानी ने भुवनेश्वरी को 3-0 से, भुवनेश्वरी ने श्रद्धा सिंह को 3-0 से और ज्यंति ने आशा रानी को 3-2 से हराया। 

असम सेक्टर ने वेस्टर्न सेक्टर को 3-0 से हराया। रंजू ने रानी को 3-0 से, मंदीता ने तिरुपति को 3-0 से और रंजू व मंदिता की जोड़ी ने तिरुपति व रानी की जोड़ी को 3-0 से हराया। महिला वर्ग में 40 से कम आयु वर्ग में वेस्टर्न सेक्टर ने दिल्ली को 3-0 से हराया। 

अल्पना ने ज्योतसाना को 3-0 से और एकता ने रचना को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व  प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रधान निगमित प्रशासन प्रीता पंत व्यास ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि केवीएमआइपीई के संस्थान प्रमुख डॉ. हरिलाल, ओएनजीसी खेल विभाग के प्रभारी रजनीश बड़ोनी, आइपी ठाकुर, एचएम बंगारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अनमोल की घातक गेंदबाजी से जीती जीएसआर ऐकेडमी

यह भी पढ़ें: कुहासा छटा तो दून की क्रिकेट ऐकेडमियों में बढ़ने लगी खिलाड़ियों की संख्या

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने जीता ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी का खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।