विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून: भारी बारिश में 10 की मौत, 8 अभी भी लापता; CM धामी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

Published: Tue, 16 Sep 2025 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2025 01:15 PM (IST)

देहरादून में भारी बारिश के कारण तबाही मची है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 8 लापता हैं। सहस्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है नदियाँ उफान पर हैं और सड़कें पुल बह गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। रेस्क्यू जारी है।

देहरादून अतिवृष्टि में पांच की मौत, 13 लापता; सीएम धामी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
देहरादून अतिवृष्टि में पांच की मौत, 13 लापता; सीएम धामी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात हुई मूसलधार वर्षा ने तबाही मचा दी। सहस्रधारा के पास कारलीगढ़ में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। 

मालदेवता क्षेत्र में नदी के उफान से सड़क, पुश्ते और पुल बह गए, जबकि रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई कालोनियां जलमग्न हो गईं। घरों में मलबा घुस गया। कई दुकानें और होटल भी बह गए। 

भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर नंदा की चौकी के पास पुल बह जाने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। मसूरी-देहरादून मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया है। 

यह भी पढ़ें- Weather Updates: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?

आसन नदी में ट्रैक्टर ट्राली के बहने से 13 लोग लापता हो गए, जिनमें से 5 लोगों के शव मिले हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, कुल 10 शव बरामद किए गए हैं, 8 लोग अभी भी लापता हैं। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जज रेट पहाड़ी से पत्थर गिरने से स्कूटी सवार पंजाब के युवक की मौत हो गई। 

वहीं, मसूरी के झड़ीपानी से राजपुर को जाने वाले पुराने पैदल मार्ग के पास भूस्खलन में दो लोग दब गए। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा भरने के कारण देवभूमि कालेज में छात्र-छात्राओं को बाहर निकल गया है। देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भरने से रेलिंग और पानी की टंकी बह गई। 

यह भी पढ़ें- ... जब रात 1 बजे अपने संसदीय क्षेत्र में दौरा करने निकल गए थे पीएम मोदी, CM धामी ने शेयर की 'माय मोदी स्टोरी'

सीएम धामी ने किया दौरा

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Dehradun Cloudburst: पीएम मोदी और अमित शाह ने CM धामी से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।