Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun New Mayor: देहरादून को मिली नई सरकार, 20वां बोर्ड गठित; विकास को मिलेगी रफ्तार

    Dehradun New Mayor देहरादून को मिली नई सरकार महापौर सौरभ थपलियाल और 100 पार्षदों ने ली शपथ। अब देहरादून में 20वें बोर्ड का गठन हो गया है। साथ ही सौरभ थपलियाल नगर निगम के 20वें महापौर/अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल चुके हैं। जानिए नए बोर्ड के सदस्यों के बारे में और नगर निगम की प्रमुख जिम्मेदारियों के बारे में।

    By Vijay joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 07 Feb 2025 07:47 PM (IST)
    Hero Image
    Dehradun New Mayor: हापौर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने ली शपथ। जागरण

    जागरण सवांददाता, देहरादून। Dehradun New Mayor: उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

    नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

    शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में जनता मौजूद थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में दुष्कर्म, लूट, डकैती और दहेज हत्या के अपराधों में आई कमी, लेकिन इन मामलों में हुई बढ़ाेतरी

    देहरादून में 20वां बोर्ड गठित

    वर्ष 1919 से दून निकाय में 15 बार पालिका परिषद का गठन हुआ। जिसके बाद यह नगर निगम बन गया था और यहां चार बार बोर्ड का कार्यकाल पूरा हुआ। अब देहरादून में 20वें बोर्ड का गठन हो गया है। साथ ही सौरभ थपलियाल नगर निगम के 20वें महापौर/अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल चुके हैं।

    नगर निगम बनने के बाद देहरादून के महपौर

    • नाम, कार्यकाल
    • मनोरमा शर्मा डोबरियाल, 2003-2008
    • विनोद चमोली, 2008-2013
    • विनोद चमोली, 2013-2018
    • सुनील उनियाल गामा, 2018-2023
    • सौरभ थपलियाल, 2025 से शुरू

    देहरादून नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने ली पद की शपथ। Jagran

    भजपा पार्षदों की फौज देगी महापौर का साथ

    महापौर सौरभ थपलियाल के रिकार्ड अंतर से जीत के साथ ही 100 वार्डों में 64 पार्षद भाजपा भाजपा के हैं। जिससे स्पष्ट है कि देहरादून नगर निगम में भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में है। भाजपा की पिछली बार की तुलना में चार सीट बढ़ी हैं तो निर्दलियों की संख्या भी छह से 13 पर पहुंच गई है।

    वहीं, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 34 से घटकर 23 पहुंच गई है। देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों में से मजबूत बोर्ड के लिए कम से कम 51 वार्ड एक पार्टी के खाते में जाने चाहिए। महापौर सौरभ थपलियाल की राह भी आसान रहेगी और बोर्ड में प्रस्ताव पारित करने के लिए पार्षदों का मान-मनौव्वल नहीं करना होगा। हालांकि, कांग्रेसियों की घटती संख्या को देखते हुए नगर निगम में मजबूत विपक्ष नजर नहीं आ रहा है।

    पार्षद पदों पर यह रही स्थिति

    • चुनाव वर्ष, कुल वार्ड, भाजपा, कांग्रेस, अन्य
    • 2025, 100, 64, 23, 13
    • 2018, 100, 60, 34, 06
    • 2013, 60, 34, 22, 04
    • 2008, 60, 28, 24, 08
    • 2003, 45, 16, 23, 06

    बढ़ाने होंगे आय के स्रोत, बजट की न रहे किल्लत

    क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा देहरादून नगर निगम आर्थिक मामले में अभी तक आत्मनिर्भर नहीं हो सका है। अपनी आय के साथ ही निगम शासन की ओर अनुदान के लिए टकटकी लगाए बैठा रहता है।

    निगम भले ही भवन कर वसूली साल दर साल बढ़ा रहा हो, लेकिन अभी तक यह 70 करोड़ रुपये के पार नहीं पहुंच सका है। जबकि, कूड़ा उठान शुल्क के नाम पर भी नगर निगम सालाना 15 करोड़ रुपये भी प्राप्त नहीं कर पा रहा है।

    यह भी पढ़ें- पृथ्‍वी के नजदीक आ रही आसमानी आफत से साइंस की दुनिया में हड़कंप, वैज्ञानिकों की पैनी नजर

    इसके अलावा नगर निगम के कार्मिकों के वेतन पर ही 100 करोड़ रुपये के करीब खर्च आता है। ऐसे में विकास कार्यों से लेकर अन्य योजनाओं के लिए नगर निगम को बगलें झांकनी पड़ती हैं। शासन की ओर निगम को मिलने वाली करीब डेढ़ सौ करोड़ के बजट से प्रमुख कार्य किए जाते हैं।

    देहरादून नगर निगम की आय के मुख्य स्रोत

    • सेवा कर
    • भवन कर
    • विज्ञापन कर
    • राज्य सरकार से अनुदान
    • नगर निगम की संपत्ति से मिलने वाला किराया
    • कूड़ा उठान से मिलने वाला शुल्क

    नगर निगम की प्रमुख जिम्मेदारी

    • नाले/नालियों की सफाई-रख-रखाव।
    • वार्ड की भीतरी सड़कों का निर्माण और उनकी सफाई/ झाड़ू और गंदगी, कूड़ा आदि हटाना।
    • घर-घर से कूड़ा उठान की नियमित सेवा देना व उसका निस्तारण करना।
    • श्मशान और कब्रिस्तानों का रखरखाव और संचालन करना।
    • जन्म और मृत्यु पंजीकरण व प्रमाण-पत्र जारी करना।
    • अस्पताल डिस्पेंसरी बनवाना।
    • स्लाटर हाउस और वेंडिंग जोन बनवाना।
    • संक्रामक बीमारियों की रोकथाम।
    • खतरनाक भवनों की पहचान और उन्हें ध्वस्त करना।
    • अवैध निर्माण, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करना।
    • पथ प्रकाश की व्यवस्था करना।
    • आमजन के लिए पार्क बनाना और उनकी देख-भाल करना।
    • बेसहारा और गरीब बेघर जन के रहने के लिए रैन-बसेरे बनवाना।
    • वाहनों की पार्किंग और शेड बनवाना।
    • सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, सफाई और रखरखाव करना।

    शहर में हजारों ठेलियों को करना होगा व्यवस्थित, वेंडिंग जोन की दरकार

    देहरादून: आठ वर्ष किए गए सर्वे में शहरी क्षेत्र में करीब 27 सौ ठेलियां चिहि्नत की गई थीं। जिसके आधार पर उन्हें नगर निगम की ओर से लाइसेंस प्रदान किया गया था। हालांकि, हर वर्ष लाइसेंस रिन्यु किए जाने की व्यवस्था का पालन नहीं हुआ और वर्तमान में शहर में करीब 800 ठेलियों का ही लाइसेंस रिन्यु कराया गया है।

    जबकि, शहर में 15 हजार से अधिक रेहड़ी-ठेलियां संचालित होने का अनुमान है। ऐसे में 99 प्रतिशत ठेलियां अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। शहरभर में ठेलियां व्यवस्थित करने और वेंडिंग जोन विकसित करने की सख्त आवश्यकता है।

    वेंडिंग जोन में महज साढ़े तीन सौ ठेलियां पंजीकृत

    नगर निगम के विभिन्न वेंडिंग जोन में भी करीब 350 ठेलियां पंजीकृत हैं। छह नंबर पुलिया में स्थित वेंडिंग जोन में सर्वाधिक 200 ठेलियां हैं। इसके अलावा धर्मपुर, लालपुल समेत अन्य में भी ठेलियां खड़ी होती हैं।

    यहां प्रस्तावित थे वेंडिंग जोन

    एलआइसी मंडी नेहरू कालोनी, लालपुल सब्जी मंडी पटेलनगर, सीमद्वार सब्जी मंडी, इंदिरानगर सब्जी मंडी, डीबीएस कालेज के पीछे करनपुर मंडी, चंद्रबनी घुत्तूवाला चौक मंडी, गांधी पार्क एस्लेहाल केवल शाम को स्ट्रीट फूड जोन, वार्ड-18 इंदिरा कालोनी में नव विहार कालोनी, तपोवन रोड मंडी, तहसील चौक के पास कोतवाली के पीछे मंडी, धर्मपुर सब्जी मंडी (नगर निगम की दुकानों के पीछे), मोहकमपुर आरओबी के नीचे सब्जी मंडी, एमडीडीए कालोनी डालनवाला (नगर निगम पार्क के पास), लक्खीबाग चौराहा मंडी, इंद्रेश रोड मंडी, जाखन दून विहार मंडी, बंजारावाला मंडी, मोथरोवाला मंडी और आरकेडिया मंडी।

    नए बोर्ड में यह हैं 100 पार्षद

    संख्या, वार्ड, विजयी प्रत्याशी, दल

    1. मालसी, सोमेंद्र सिंह बोहरा, कांग्रेस

    2. विजयपुर, सागर लांबा, कांग्रेस

    3. रांझावाला, अनिल क्षेत्री, कांग्रेस

    4. राजपुर, महिमा, निर्दलीय

    5. धोरणखास, अल्पना राणा, भाजपा

    6. दून विहार, मीनाक्षी नौटियाल, भाजपा

    7. जाखन, अरविंद चौधरी, कांग्रेस

    8. सालावाला, भूपेंद्र कठैत, भाजपा

    9. आर्यनगर, योगेश घाघट, भाजपा

    10. डोभालवाला, मोहन बहुगुणा, भाजपा

    11. विजय कालोनी, अनूप, निर्दलीय

    12. किशननगर, नंदनी शर्मा, भाजपा

    13. डीएल रोड, सुमन, कांग्रेस

    14. रिस्पना, रानी कौर, भाजपा

    15. करनपुर, रवि कुमार, भाजपा

    16. बकरालवाला, अशोक डोबरियाल, भाजपा

    17. चुक्खूवाला, अर्जुन सोनकर, कांग्रेस

    18. इंदिरा कालोनी, वंशिका सोनकर, भाजपा

    19. घंटाघर कालिका मंदिर, संतोख नागपाल, भाजपा

    20. रेसकोर्स उत्तरी, विरेंद्र बिष्ट, कांग्रेस

    21. एमकेपी, रोहन चंदेल, भाजपा

    22. तिलक रोड, अनिता गर्ग, भाजपा

    23. खुड़बुड़ा, विमला गौड़, भाजपा

    24. शिवाजी मार्ग, विशाल कुमार, भाजपा

    25. इंद्रेश नगर, मनोज कुमार जाटव, भाजपा

    26. धामावाला, प्रमोद गुप्ता, कांग्रेस

    27. झंडा मोहल्ला, वैभव अग्रवाल, भाजपा

    28. डालनवाला उत्तरी, कमला देवी, कांग्रेस

    29. डालनवाला पूरब, निखिल कुमार, कांग्रेस

    30. डानलवाला दक्षिण, सुनीता मजखोला, भाजपा

    31. कौलागढ़, देवकी नौटियाल, निर्दलीय

    32. बल्लूपुर, कोमल बोहरा, कांग्रेस

    33. यमुना कालोनी, संजय सिंघल, भाजपा

    34. गोविंदगढ़, महेंद्र कौर कुकरेजा, भाजपा

    35. श्रीदेव सुमन नगर, संगीता गुप्ता, भाजपा

    36. विजय पार्क, अमिता सिंह, भाजपा

    37. वसंत विहार, अंकित अग्रवाल, भाजपा

    38. पंडितवाड़ी, अभिषेक तिवारी, कांग्रेस

    39. इंदिरानगर, प्रवीन नेगी, भाजपा

    40. सीमाद्वार, विनोद रावत, निर्दलीय

    41. इंदिरापुरम, बबीता गुप्ता, भाजपा

    42. कांवली, रेनू घेल, भाजपा

    43. द्रोणपुरी, रजनी देवी, भाजपा

    44. पटेलनगर पश्चिम, डौली, भाजपा

    45. गांधीग्राम, मीनाक्षी मौर्य, भाजपा

    46. अधोईवाला, मोनिका, कांग्रेस

    47. चंदर रोड एमडीडीए कालोनी, अजय त्यागी, कांग्रेस

    48. बद्रीश कालोनी, कमली भट्ट, भाजपा

    49. भगत सिंह कालोनी, अब्दुल रहमान, निर्दलीय

    50. राजीव नगर, महेंद्र रावत, कांग्रेस

    51. वाणी विहार, त्रिलोक बर्गली, भाजपा

    52. अजबपुर सरस्वती विहार, सोहन रौतेला, भाजपा

    53. माता मंदिर रोड, विमल उनियाल, भाजपा

    54. चंद्र सिंह गढ़वाली अजबपुर, रजनी ढौंडियाल, निर्दलीय

    55. शाह नगर, राकेश कुमार, भाजपा

    56. धर्मपुर, अमित भंडारी, कांग्रेस

    57. नेहरू कालोनी, विवेक कोठारी, निर्दलीय

    58. डिफेंस कालोनी, देवेंद्र गैराला, भाजपा

    59. गुजराड़ा मानसिंह, संजीव बंसल, भाजपा

    60. डांडा लाखौंड, अभिषेक पंत, भाजपा

    61. आमवाला तरला, प्रशांत डोभाल, भाजपा

    62. ननूरखेड़ा, सुमित पुंडीर, भाजपा

    63. लाडपुर, दिनेश केमवाल, निर्दलीय

    64. नेहरूग्राम, सुशीला, भाजपा

    65. डोभाल चौक, विजयलक्ष्मी नेगी, भाजपा

    66. रायपुर, कपिल धर, भाजपा

    67. मोहकमपुर, रविंद्र सिंह रावत, भाजपा

    68. चकतुनवाला-मियांवाला, पूजा नेगी, भाजपा

    69. रीठामंडी, इतात खान, कांग्रेस

    70. लक्खीबाग, आयुष गुप्ता, कांग्रेस

    71. पटेलनगर पूर्वी, महिपाल धीमान, भाजपा

    72. देहराखास, आलोक कुमार, भाजपा

    73. विद्या विहार, रमेश गौड़, भाजपा

    74. ब्रह्मपुरी, सतीश कश्यप, भाजपा

    75. लोहिया नगर, मुकीम अहमद, कांग्रेस

    76. निरंजनपुर, पूनम पुंडीर, निर्दलीय

    77. माजरा, जाहिद अंसारी, कांग्रेस

    78. टर्नर रोड, कुसुम वर्मा, कांग्रेस

    79. भारूवाला ग्रांट, दीपक नेगी, भाजपा

    80. रेस्ट कैंप, अंजली सिंघल, भाजपा

    81. रेसकोर्स दक्षिण, राखी बड़थ्वाल, भाजपा

    82. दीपनगर, दिनेश सती, भाजपा

    83. केदारपुर, दर्शनलाल बिंजोला, भाजपा

    84. बंजारावाला, रुचि रावत, निर्दलीय

    85. मोथरोवाला, सोबत चंद रमोला, निर्दलीय

    86. सेवलाकलां, मंजू कौशिक, भाजपा

    87. पित्थुवाला, पुष्कर चौहान, भाजपा

    88. मेहूंवाला, तरन्नुम, कांग्रेस

    89. हरभजवाला, प्रिया वर्मा, कांग्रेस

    90. मोहब्बेवाला, सुधीर थापा, भाजपा

    91. चंद्रबनी, सुमन बुटोला, भाजपा

    92. आरकेडिया-1, अनिल नौटियाल, भाजपा

    93. आरकेडिया-2, किरन यादव, भाजपा

    94. नत्थनपुर-1, मेहरबान सिंह भंडारी, भाजपा

    95. नत्थनपुर-2, रविंद्र गुसाईं, भाजपा

    96. नवादा, विरेंद्र वालिया, भाजपा

    97. हर्रावाला, देवी दयाल, निर्दलीय

    98. बालावाला, प्रशांत खरोला, भाजपा

    99. नकरौंदा, राहुल कुमार, भाजपा

    100. नथुवावाला, स्वाति डोभाल, भाजपा