Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्‍तराखंड में दुष्कर्म, लूट, डकैती और दहेज हत्या के अपराधों में आई कमी, लेकिन इन मामलों में हुई बढ़ाेतरी

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 06:36 PM (IST)

    Uttarakhand Crime दुष्कर्म लूट डकैती और दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आई है। 2024 में 17278 गंभीर अपराध हुए हैं। दुष्कर्म के अपराधों में 10 प्रतिशत डकैती में 50 प्रतिशत लूट में 22 प्रतिशत वाहन लूट में 27 प्रतिशत स्नेचिंग में 49 प्रतिशत गृह भेदन (कूमल आदि) में 19 प्रतिशत वाहन चोरी में 17 प्रतिशत दहेज हत्या में 60 प्रतिशत तथा अन्य गंभीर अपराधों में कमी आई है।

    Hero Image
    Uttarakhand Crime: उत्तराखंड में वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के विवरण की सूचना। जागरण

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। उत्तराखंड में 2024 में भारतीय दण्ड संहिता, बीएनएस के तहत महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में तो 2022 और 2023 की तुलना में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दुष्कर्म, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे अपराध कम हुए हैं। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड में वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के विवरण की सूचना मांगी थी।

    पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 586/2024 , 30 जनवरी 2025 से भादवि/बी.एन.एस. के तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है। जिसके अनुसार वर्ष 2024 में 17278 गंभीर अपराध हुये जो 2022 की तुलना तीन प्रतिशत कम हैं।

    यह भी पढ़ें- अनोखी है बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया, सुहागिनें मुंह ढककर निकालती हैं तिल का तेल; सदियों पुरानी परंपरा

    दुष्कर्म के अपराधों में 10 प्रतिशत कमी

    2022 में 17863, वर्ष 2023 में 17776 अपराध दर्ज हुये थे। वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में दुष्कर्म के अपराधों में 10 प्रतिशत, डकैती में 50 प्रतिशत, लूट में 22, वाहन लूट में 27, स्नेचिंग में 49, गृह भेदन (कूमल आदि) में 19, वाहन चोरी में 17 प्रतिशत, दहेज हत्या में 60 प्रतिशत तथा अन्य गंभीर अपराधों में नौ प्रतिशत की कमी आई है, जबकि चोरी में नौ प्रतिशत, हत्या में पांच प्रतिशत, बलवा में पांच प्रतिशत, हत्या हेतु अपहरण में 100 प्रतिशत, महिला अपहरण में 91 प्रतिशत अन्य अपहरण में 144 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2022 में 86 महिला अपहरण दर्ज हुये, जो 2023 में 77 हो गये, लेकिन 2024 में 164 अपराध दर्ज हुए हैं, हत्या को अपहरण के 2022 में पांच, वर्ष 2023 में चार तथा 2024 में 10 मामले दर्ज हुए। अन्य अपहरण के वर्ष 2022 में 418, वर्ष 2023 में 526 तथा 2024 में 1019 मामले दर्ज हुए। हत्या के 2022 में 208, वर्ष 2023 में 189 तथा 2024 में 218 अपराध दर्ज हुये।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand में मिली रहस्‍यमयी गुफा, बताई जा रही तिब्बत से ईरान तक के सिल्क रूट का हिस्सा!

    चोरी के वर्ष 2022 में 2244, वर्ष 2023 में 2473 तथा 2024 में 2441 मामले दर्ज हुए। बलवा के वर्ष 2022 में 974, वर्ष 2023 में 833 तथा 2024 में 1025 मामले दर्ज हुए।

    इन अपराधों में आई कमी

    उत्तराखंड में विभिन्न अपराधों में 2024 में कमी भी आयी है।   डकैती के वर्ष 2022 में 34 अपराधों की तुलना में 2024 में 17, लूट के 225 की तुलना में 176, वाहन लूट के 22 की तुलना में 16, स्नेचिंग के 96 की तुलना में 49, गृह भेदन (कूमल लगाना आदि) 600 की तुलना में 489, वाहन चोरी 521 की तुलना में 434, फिरौती हेतु अपहरण के चार की तुलना में तीन, दहेज हत्या के 62 की तुलना में 25, दुष्कर्म के वर्ष 2022 में 918 की तुलना में 2024 में 822 तथा अन्य अपराध वर्ष 2022 में 11446 की तुलना में वर्ष 2024 में 10370 अपराध दर्ज हुए हैं।