Dussehra 2022: देहरादून के परेड ग्राउंड में जलेगा 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला, आधे घंटे तक होगी आतिशबाजी
Dehradun Dussehra Mela कोरोनाकाल के बाद इस बार दशहरा को लेकर आयोजकों में भी उत्साह है। इस वर्ष भी परेड ग्राउंड में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की तरफ से सबसे ऊंचा रावण फूंका जाएगा। इसमें रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा होगा।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Dussehra Mela कोरोनाकाल के बाद इस बार दशहरा को लेकर आयोजकों में भी उत्साह है। कोरोनाकाल में प्रशासन ने पुतले की लंबाई 30 फीट से ज्यादा नहीं रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रतिबंध समाप्त होने के बाद इस वर्ष विभिन्न जगहों पर पुतलों की लंबाई बढ़ा दी गई है।
इस बार होगा 75वां दहशरा मेला आयोजित
सबसे ऊंचा रावण इस वर्ष भी परेड ग्राउंड में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की तरफ से फूंका जाएगा। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष संतोख नागपाल का कहना है कि इस बार 75वां दहशरा मेला आयोजित होगा। वहीं चार अक्टूबर की रात रंगीन लाइट से पुतलों का श्रृंगार व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
अब तक के सबसे अधिक लंबाई वाले पुतले
इसमें 65 फीट के रावण, 60 फीट के कुंभकर्ण और 55 फीट के मेघनाद का पुतले दहन किया जाएगा। ये कमेटी की तरफ से बनवाए जाने वाले अब तक के सबसे अधिक लंबाई वाले पुतले हैं। इस बार वर्ष 2019 के मुकाबले पुतलों की लंबाई पांच फीट बढ़ाई गई है।
बीते वर्ष 10 फीट का बनाया गया था एक ही पुतला
वहीं, लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री प्रदीप दुग्गल ने बताया कि हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में पुतले तैयार किए जा रहे हैं। बीते वर्ष 10 फीट का एक ही पुतला बनाया गया था। इस बार रावण का पुतला 65 फीट का, जबकि कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले क्रमश: 55-55 फीट के बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- Dehradun News: दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान, परेड मैदान के चारों ओर रहेगा जीरो जोन
यहां होता है दशहरा मेले का आयोजन
- परेड ग्राउंड।
- हिंदू नेशनल स्कूल परिसर।
- राजपुर।
- झंडा बाजार।
- प्रेमनगर में।
कोरोनाकाल में थे ये पुतले 35-35 फीट के
धर्मशाला समिति दशहरा कमेटी प्रेमनगर के संरक्षक राजीव पुंज ने बताया कि प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में रावण का 55 फीट और मेघनाद व कुंभकर्ण के 50-50 फीट के पुतले जलाए जाएंगे। कोरोनाकाल में ये पुतले 35-35 फीट के थे।
यह भी पढ़ें:-Dehradun News: रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद भी आए महंगाई की जद में, 25 से 55 प्रतिशत तक बढ़े पुतलों के दाम