Dehradun Crime : क्रिकेट बैट मारकर 73 वर्ष के बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या, खुद अस्पताल ले गया शव
Dehradun Crime एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा। आरोपित ने खुद ही शव को अस्पताल पहुंचाया। ...और पढ़ें
टीम जागरण, देहरादून : Dehradun Crime : डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह उम्र 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपित ने तीन साल पहले उषा देवी से की थी शादी
मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी।
पहली पत्नी और दो बेटों की हो गई मौत
आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है।
पुलिस के सामने ही युवक को पीटने वाले दो गिरफ्तार
भगवानपुर में पुलिस के सामने ही एक युवक को पीटने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि थाना भगवानपुर में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली की ग्राम खेलड़ी में दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में ताहिर और अनीश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।