विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एम्स ऋषिकेश निदेशक ने कहा, टीका लगाने से ही खत्म होगी कोराना महामारी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 19 Jan 2021 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:51 PM (IST)

एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए जरूरी है कि ...और पढ़ें

एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत। फाइल फोटो
एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत। फाइल फोटो

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए जरूरी है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति कोविड वैक्सीन का टीका लगवाए। किसी भी समाज के व्यक्ति को इस वैक्सीन के बारे में भ्रांति नहीं रखनी चाहिए। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है। 

एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनायी गयी यह स्वेदशी कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है। विश्व व्यापी संकट से उबरने के लिए यह वैक्सीन ही अचूक दवा है। चूंकि यह टीका स्वयं मैंने भी लगवाया है और मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं, ऐसे में मैं कह सकता हूं कि यह वैक्सीन पूर्ण तौर से भरोसेमंद है। जहां तक रिएक्शन की बात है तो जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत रहती है अथवा अन्य कोई गंभीर बीमारी पहले से चली आ रही है तो उन्हें टीका लगाते समय टीकाकरण केंद्र में मौजूद नर्सिंग स्टाफ को अपने बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की परेशानी आने पर वह मौके पर उसका इलाज कर सकें।

हम सभी ने सितंबर-अक्टूबर महीने में कोरोना महामारी का वह बुरा दौर भी देखा है जब देशवासी इस संकट से बचने का उपाय तलाश रहे थे। यही नहीं हम सभी लोगों ने 6-7 महीनों के उस बुरे समय में जीवन बचाने के लिए भी बहुत संघर्ष किया है, लेकिन अब अपने देश के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई यह वैक्सीन हम सभी के लिए कारगर दवा के रूप में सामने आयी है।

यह भी पढ़ें-Coronavirus Vaccination in Uttarakhand: उत्तराखंड में दूसरे दिन 1961 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका