विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आकाश थापा की प्रस्तुति पर झूमे दूनवासी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 25 Jun 2018 03:46 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 05:45 PM (IST)

परेड ग्राउंड में चल रहे फन कॉर्निवाल में आकाश थापा ने अपनी प्रस्‍तुति दी। आकाश थापा की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आकाश थापा की प्रस्तुति पर झूमे दूनवासी
आकाश थापा की प्रस्तुति पर झूमे दूनवासी

देहरादून, [जेएनएन]: परेड ग्राउंड में चल रहे फन कॉर्निवाल में सुपर डांसर सीजन-2 के प्रतिभागी रहे आकाश थापा के शो को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस मौके पर आकाश की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

रविवार को सागु ड्रीमलैंड कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आकाश ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुतियां दीं। शो के आयोजक दलवीर सिंह देसवाल और मीडिया प्रभारी किशोर रावत ने कहा कि कॉर्निवाल में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, वेस्टर्न आदि शैली के कलाकारों को मंच दिया जा रहा है। 

बताया कि अगले हफ्ते उत्तराखंड की बाल नृत्य कलाकार मानसी रावत अपनी प्रस्तुति देंगी। मेले में बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले, हॉरर शो आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसके अलावा फर्नीचर, कपड़े, क्रॉकरी, हैंडीक्राफ्ट आदि की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: सिनेमा को लेकर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह, जानिए

यह भी पढ़ें: सलमान जैसे बड़े एक्टर बनना चाहते हैं सुपर डांसर आकाश

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान बिगड़ी सनी लियोनी की तबीयत, पहुंची अस्पताल