विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिनेमा को लेकर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह, जानिए

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 24 Jun 2018 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:21 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि सिनेमा का उदय थिएटर से ही हुआ है। उन्होंने ये बात एलबीएस अकादमी में कही।

सिनेमा को लेकर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह, जानिए
सिनेमा को लेकर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह, जानिए

मसूरी, [जेएनएन]: बॉलीवुड अभिनेता एवं थियेटर आर्टिस्ट नसीरुद्दीन शाह पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षणरत आइएएस अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने थियेटर के उदय से लेकर हिंदी फिल्मों का इतिहास भी साझा किया। 

फिल्म प्रशिक्षण संस्थान(एफटीआइ) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फिल्म एप्रीशिएशन कोर्स शनिवार को समाप्त हो गया।

 

इस मौके पर नसीरुद्दीन शाह ने प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को उर्दू थिएटर और हिंदी सिनेमा के आपसी तालमेल की भी जानकारी दी। 

 

साथ ही हिंदी सिनेमा में प्रयोग पर भी जोर दिया। एलबीएसए अकादमी में पहली बार तीन दिवसीय कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें 178 आइएएस प्रशिक्षु अधिकारी और दो रॉयल भूटान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भाग लिया। 

यह भी पढ़ें: सलमान जैसे बड़े एक्टर बनना चाहते हैं सुपर डांसर आकाश

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान बिगड़ी सनी लियोनी की तबीयत, पहुंची अस्पताल

यह भी पढ़ें: दून के समर वैली स्कूल की क्लास रूम में दिखा लव बर्ड