विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान जैसे बड़े एक्टर बनना चाहते हैं सुपर डांसर आकाश

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 23 Jun 2018 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:18 PM (IST)

सुपर डांसर सीजन-2 के फाइनलिस्ट रहे आकाश थापा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की तरह बनना चाहते हैं। डांसिंग में वह अपना रोल मॉडल कोरियोग्राफर धर्मेश सर को मानते हैं।

सलमान जैसे बड़े एक्टर बनना चाहते हैं सुपर डांसर आकाश
सलमान जैसे बड़े एक्टर बनना चाहते हैं सुपर डांसर आकाश

देहरादून, [जेएनएन]: सुपर डांसर सीजन-2 के फाइनलिस्ट रहे आकाश थापा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की तरह बनना चाहते हैं। डांसिंग में बेहतर प्रशिक्षण लेने के लिए वह मुंबई जाने की तैयारी में हैं।

परेड ग्राउंड में सागु ड्रीमलैंड कंपनी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में आकाश ने अपनी बातें साझा की। रविवार को फन कॉर्निवाल में वह डांस प्रस्तुति देंगे। 

क्लेमेनटाउन में रहने वाले 13 वर्षीय आकाश अभी आठवीं के छात्र हैं। डांसिंग में वह अपना रोल मॉडल कोरियोग्राफर धर्मेश सर को मानते हैं। वहीं, शो के आयोजक दलवीर सिंह देसवाल ने बताया कि कॉर्निवाल में रोजाना सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

इस दौरान आकाश की मां मीना थापा, बहन वर्षा थापा, जितेंद्र राठी, किशोर रावत, अमरपाल सिंह, सुनील मलिक, वतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान बिगड़ी सनी लियोनी की तबीयत, पहुंची अस्पताल

यह भी पढ़ें: दून के समर वैली स्कूल की क्लास रूम में दिखा लव बर्ड

यह भी पढ़ें: महेश बाबू और पूजा हेगड़े के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री