विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

coronavirus से बचाव को लें आयुर्वेद की मदद, इन चीजों का करें सेवन और इनसे बचें

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 29 Mar 2020 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:36 PM (IST)

आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय हैं जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ा जा सकता है। आयुर्वेदिक औषधियों के अधिकांश ...और पढ़ें

coronavirus से बचाव को लें आयुर्वेद की मदद, इन चीजों का करें सेवन और इनसे बचें
coronavirus से बचाव को लें आयुर्वेद की मदद, इन चीजों का करें सेवन और इनसे बचें

देहरादून, जेएनएन। आयुर्वेद दुनिया की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है, जो विज्ञान, कला और दर्शन का मिश्रण है। आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ा जा सकता है। आयुर्वेदिक औषधियों के अधिकांश कपोनेंट्स जड़ी-बूटियों, पौधों, फूलों और फलों से प्राप्त किए जाते हैं। व्यावहारिक रूप से इन औषधियों के कोई दुष्प्रभाव यानी साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ उपायों के बारे में बताते हैं।  

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। भारतीय चिकित्सा परिषद-उत्तराखंड ने भी इसकी पैरवी की है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. दर्शन कुमार ने इस बावत प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव व अन्य आयुर्वेद कॉलेजों के प्रबंधन को पत्र लिखा है। 

हल्दी-दूध भी लाभकारी 

दून अस्पताल के वरिष्ठ आयुर्वेद फिजीशियन डॉ. जेएन नौटियाल बताते हैं कि हल्दी दूध सेहत के लिए लाभकारी है। सामान्य भोजन में लघु और सुपाच्य भोजन ही उत्तम है। भारी भोजन न करें। भूआमलकी भी एक एंटी वायरल औषधि है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है। 

गिलोय, तुलसी है फायदेमंद 

गिलोय स्वरस रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है। काली मिर्च, लौंग, सौंठ या तुलसी की चाय या काढ़ा भी बहुत लाभप्रद है। सर्दी-जुकाम में सितोपलादि चूर्ण शहद के साथ लक्ष्मी विलास रस एक-एक गोली लें। 

आयुर्वेद का स्वस्थवृत्त अपनाएं 

आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पथ्य, आहार, विहार, स्वस्थ दिनचर्या, रात्रिचर्या, स्वस्थ निद्रा और ब्रह्मचर्या का वर्णन किया गया है। कोरोना श्वसन तंत्र पर प्रहार करता है इसलिए कोल्ड डिंक, ठंडी चीजों आदि का प्रयोग बिल्कुल न करें। गर्म पानी का प्रयोग करें। वसंत ऋतु होने के कारण भी ठंडी तासीर की चीजों का प्रयोग न करें। 

अच्छी इम्यूनिटी बचाएगी कोरोना के संक्रमण से  

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जहां सोशल डिस्टेंसिंग महत्वपूर्ण है, वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी अहम रोल है। लॉकडाउन का पालन करने के साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करना इस समय पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 

कारगर है योग 

ध्यान, प्राणायाम, योग भी बहुत लाभकारी है। यह शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को बढ़ाता है। लॉकडाउन में जब आप घर पर हैं, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। डाइबिटीज, हाई बीपी आदि में तो यह बहुत ही लाभकारी है। 

यह भी पढ़ें: coronavirus फोबिया को दिमाग पर न होने दें हावी, ऐसे लड़ें खुद और दूसरों को भी दें सलाह

 

शराब-तंबाकू से रखें दूरी 

शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, पान मसाला आदि का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचाता है। लॉकडाउन ऐसा समय है जब आप इनमें किसी भी आदत को धीरे-धीरे चोड़ सकते हैं। इसके स्थान पर द्राक्षासव या द्राक्षारिष्ट तीन चम्मच समान जल के साथ ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: coronavirus को हराना है तो बढ़ाएं इम्युनिटी, आपके किचन में ही मौजूद हैं कई राज, जानिए उनके बारे में