Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार और श्रमिक गिरफ्तार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 24 Apr 2020 07:38 AM (IST)

    निर्माण कार्य करने पर पुलिस ने एक ठेकेदार एवं चार श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। बेवजह सड़कों पर घूमने पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए हैं।

    लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार और श्रमिक गिरफ्तार

    मसूरी, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य करने पर पुलिस ने एक ठेकेदार एवं चार श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मुकेश भट्ट साजिद, इरफान, इकबाल व हनीफ चार श्रमिकों के साथ स्प्रिंग रोड क्षेत्र में निर्माण कार्य करवा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार मुकेश भट्ट पर धारा 188 एवं डीएम एक्ट 51 में तथा चारों मजदूरों पर सीआरपीसी की धारा 151 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बेवजह सड़कों पर घूमने पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन के उल्लंघन में 380 लोग गिरफ्तार

    लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर गुरुवार को प्रदेश में 69 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 380 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक कुल 2070 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जबकि 8993 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट में 22,654 वाहनों के चालान, 5031 वाहन सीज एवं 1.11 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। दून पुलिस ने गुरुवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार मुकदमे दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस एक्ट के तहत 20 के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 184 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 18 वाहनों को सीज किया गया।

    प्रशासन 30 जून तक न करे व्यापारियों का चालान

    नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने एसडीएम मसूरी वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को व्यापार से संबंधित पत्रवलियां पूरी करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। इसकी सरकार की ओर से विधिवत घोषणा भी की गई है। बावजूद इसके सब्जी व फल विक्रेताओं के साथ तमाम व्यापारियों का चालान किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand lockdown की उड़ाई जा रही धज्जियां, 61 पर मुकदमा दर्ज; 368 गिरफ्तार

    अर्नब पर एफआइआर की मांग

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने इससे संबंधित शिकायती पत्र डीआइजी को सौंपा है। अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस तथा उनके नेताओं को बदनाम करके भाजपा को राजनैतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी उद्देश्य से 22 अप्रैल को अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर गलत आरोप लगाए। मामले में डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच एसपी लोकजीत सिंह को सौंपी गई है। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अर्नब गोस्वामी के खिलाफ हरिद्वार में भी शिकायत दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: जमातियों की सूचना पर पुलिस ने लगाई दौड़, लॉकडाउन से पहले आए 18 लोग भेजे क्‍वारंटाइन