बढ़ती सर्दी में रामबाण है सूप का सेवन, सेहतमंद रहेगा शरीर
यूं तो सर्दियों में सूप का अपना ही मजा है लेकिन जब ठंड बढ़ जाए तो यह किसी रामबाण से कम नहीं होता। यह हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के साथ साथ फिट भी रखता ...और पढ़ें

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में विगत दिनों हुई बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में भी कंपकंपी बढ़ा दी है। देहरादून में इसका असर साफतौर पर देखा जा सकता है। यहां लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के इंतजाम करने में जुट गए हैं। खासकर खाने पीने दुकानों में सूप की डिमांड काफी बढ़ गई है।
यूं तो सर्दियों में सूप का अपना ही मजा है, लेकिन जब ठंड बढ़ जाए तो यह किसी रामबाण से कम नहीं होता। यह हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के साथ साथ फिट भी रखता है। वेज हो या फिर नोनवेज दोनों तरह के सूप अपने आप में सेहत का खजाना हैं।
सूप से दूर होती है पोषक तत्वों की कमी
फिजिशियन प्रवीण पंवार ने बताया कि सूप का सबसे ज्यादा सेवन शरीर को गर्म रखने के लिए किया जाता है। सूप पीने से शरीर गर्म होने के साथ, पानी का स्तर भी बरकरार रहता है। इसके साथ ही अलग-अलग तरह के सूप पीने से शरीर में जरुरी पौषक तत्वों की कमी भी पूरी हो जाती है।
उनके अनुसार अपनी पसंद के मुताबिक, टमाटर, मशरूम, मिक्स वेज, कद्दू, पालक सूप का सेवन भी किया जा सकता हैं। सूप को और हेल्दी, टेस्टी बनाने के लिए काली मिर्च और नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके अलावा पेट में बनने वाली गैस से परेशान लोग रोजाना एक बॉउल सूप का सेवन करना शुरू कर दें उनको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
.jpg)
बढ़ते वजन पर सूप लगाता है रोक
हेल्थ एक्सपर्ट प्रवीण पंवार के अनुसार बढ़ते वजन और मोटापे पर रोजाना एक बॉउल सूप पीने से रोक लगाई जा सकती है क्योंकि सूप पीने से शरीर में एनर्जी लेवल बरकरार रहता है। इसके साथ ही इसमें डाली जाने वाली सब्जियों के गुण आपको हेल्दी और हाइड्रेट रखेगें। सूप में कैलोरी अधिक पाई जाती है जिससे बार-बार भूख लगने वाली समस्या से भी निजात पाई जा सकती है।
इसके अलावा आंतों की सूजन, आंतों और पेट के इंफेक्शन से पीडि़त लोगों के लिए भी सूप काफी फायदेमंद है। क्योंकि सूप को अक्सर धीमी गति से बनाया जाता है, जिससे सब्जियों के विटामिन और खनिजों को बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा गाजर से बीटा कैरोटीन और टमाटर से लाइकोपीन जैसे कुछ पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित किए जाते हैं। जिससे शरीर में मौजूद इंफेक्शन और दर्द से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें: चेहरे को फटाफट चमकाए व्हाइट शीट मास्क, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
महत्वपूर्ण सुझाव
- सूप का हमेशा गर्म करके ही सेवन करे।
- सूप को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें जड़ी बूटियों और मसालों का इस्तेमाल करें।
- सूप में हमेशा कम नमक का इस्तेमाल करे। इसमें अपनी पसंद के अनुसार क्रीम भी मिलाई जा सकती है।
- इसका दिन या रात कभी भी सेवन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: विंटर मेकअप लगाएगा आपकी सुंदरता में चार चांद, पढ़िए पूरी खबर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।