विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सवारी वाहनों और होटलों का टैक्स माफ करे सरकार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 16 May 2021 08:19 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार से मांग की कि कोरोना संक्रमण के कारण ठप पड़ी निजी परिवहन सेवा ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सवारी वाहनों और होटलों का टैक्स माफ करे सरकार।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सवारी वाहनों और होटलों का टैक्स माफ करे सरकार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार से मांग की कि कोरोना संक्रमण के कारण ठप पड़ी निजी परिवहन सेवा देने वाले विक्रम, ऑटो व होटल व्यवसाइयों को टैक्स में सरकार राहत दे। उन्होंने रविवार को महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने में भाग लेकर मुख्यमंत्री से यह मांग की।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कोविड नियमों का पालन करते हुए कांग्रेसी 11 बजे से दो घंटे धरने में बैठे। उन्होंने प्रदेश सरकार से कोरोना महामारी में लागू कोविड कर्फ्यू के दौरान बिजली-पानी बिल और हाउस टैक्स की माफी की मांग की। साथ ही टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, विक्रम, बस, ट्रक, मैजिक, होटल, पर्यटन उद्योग, रेस्टोरेंट और व्यापारी वर्ग को टैक्स में राहत प्रदान करने की मांग की। प्रीतम सिंह ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सूबे की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ टीकाकरण के वायदे को पूरा करे। 

प्रीतम सिंह ने कोरोना महामारी के चलते कोविड कफ्य से सबसे अधिक प्रदेश का गरीब मजदूर वर्ग व पर्यटन व्यवसायी प्रभावित हुए हैं जिनकी रोजी-रोटी इन पर आधारित है। कहा प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय रिवर राफटिंग, होटल व्यवसाय, गेस्ट हाउस और पर्वतीय मार्गों और यात्रा मार्गों पर चलने वाले वाहन जीप, मैक्स रोजगार के एकमात्र साधन हैं जो पूरी तरह बंद पड़े हैं। 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद ने कहा लॉकडाउन के चलते कई परिवार बेरोजगार हो चुके हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में लोगों द्वारा बिजली, पानी के बिल जमा करना भी संभव नहीं है। ऐसे में लोगों के बिजली, पानी के बिल पूरी तरह माफ किए जाए। दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, अकिल अहमद, अर्जुन सोनकर उर्मिला थापा, दीप बोहरा, मुकेश सोनकर, सुनील कुमार बांगा, मोहित नेगी, पंकज क्षेत्री, भारत नवानी अनिल नेगी, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महिला मोर्चा प्रदेश में चलाएगा कम्युनिटी किचन सेंटर, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने पदाध‍िकार‍ियों को दिए निर्देश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें