Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला मोर्चा प्रदेश में चलाएगा कम्युनिटी किचन सेंटर, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने पदाध‍िकार‍ियों को दिए निर्देश

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 16 May 2021 01:10 PM (IST)

    भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में कम्युनिटी किचन सेंटर संचालित करेगा। इनके माध्यम से जरूरतमंदों और कोरोना पीडि़तों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मोर्चा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

    Hero Image
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वर्चुअल बैठक में महिला मोर्चा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में कम्युनिटी किचन सेंटर संचालित करेगा। इनके माध्यम से जरूरतमंदों और कोरोना पीडि़तों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में महिला मोर्चा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी विधायकों से भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन कराएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, पार्टी जिलाध्यक्षों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक कार्यकर्त्ता को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी है। उन्होंने महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं के समूह बनाने और घर-घर से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट मुहैया कराने को कहा। उन्होंने कहा कि पीडि़तों को भोजन अथवा अन्या सामग्री पहुंचाने के लिए दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा जाए।कौशिक ने सैनिटाइजर, मास्क वितरण के साथ ही जनजागरण पर भी जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कोविड कंट्रोल रूम में मदद के लिए आने वाली प्रत्येक काल पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हमें आपदा के इस कठिन वक्त में जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद कर कोरोना को हराना है।

    यह भी पढ़ें- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंत्री और विधायकों को बयानबाजी से बचने की दी नसीहत

    1277 सचिवालय कर्मी व उनके स्वजनों को लगाए गए टीके 

    सचिवालय प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान में 1277 सचिवालय कर्मी व उनके स्वजनों को टीके लगाए गए। यह अभियान 12 मई से 15 मई तक चलाया गया।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के लिए अग्नि परीक्षा है 2022 का चुनाव

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें