विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोबरा पुल का गेट तोड़ रस्सी से खींची गाड़ी, पुलिस से नोकझोंक; देखें तस्वीरें

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 02 Oct 2020 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 10:48 PM (IST)

डोबरा-चांठी पुल पर आवागमन की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर ...और पढ़ें

टिहरी में कांग्रेसियों ने डोबरा पुल का गेट तोड़ रस्सी से खींची गाड़ी।
टिहरी में कांग्रेसियों ने डोबरा पुल का गेट तोड़ रस्सी से खींची गाड़ी।

टिहरी, जेएनएन। टिहरी में डोबरा-चांठी पुल पर आवागमन की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में सत्याग्रह किया। डोबरा पुल पर पहुंचे कांग्रेसियों ने गेट खोलने की मांग की, लेकिन जब पीडब्ल्यूडी ने गेट नहीं खोला तो उन्होंने गेट को तोड़ दिया। इसके बाद पुल के ऊपर रस्सी से गाड़ी भी खींची घी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। दरअसल, अभी पुल पर लोड टेस्टिंग चल रही है, लेकिन कांग्रेसी इसके बिना ही आवागमन की मांग कर रहे हैं। 

टिहरी में कांग्रेस ने डोबरा-चांठी पुल पर जल्द आवागमन, पुल निमार्ण के बाद शेष पड़ी भूमि को ग्रामीणों को वापस किए जाने, पुल के निकट स्थित प्लाट पर प्रभावित व्यापारियों को दुकान आवंटित करने और दुकान में बिजली, पानी की सुविधा समेत कई मांगों को लेकर एक दिवसीय उपवास और सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया।

करीब तीन बजे पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोबरा-चांठी पुल पर न जाने देने से आक्रोशित होकर गेट को तोड़ दिया। उन्होंने पुल के ऊपर रस्सी से गाड़ी भी खींची। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी बहस भी हुई। 

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने गंगा पर सियासत नहीं समाधान की भाजपा को दी नसीहत

पुल पर चल रही लोड टेस्टिंग

आपको बता दें कि डोबरा-चांठी पुल पर इन दिनों लोड टेस्टिंग चल रही है कांग्रेसी पुल पर आवागमन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आवागमन शुरू न होने के कारण प्रताप नगर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द इसपर फैसला ले। गौरतलब है कि डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद प्रताप नगर की लगभग दो लाख की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। पहले जो सफर पांच घंटे में होता था अब दो घंटे में ही लोग नई टिहरी जिला मुख्यालय से प्रताप नगर जा सकेंगे।   

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र रावत बोले तीन माह में 25 हजार लोगों को नौकरी देंगे, विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।