विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम त्रिवेंद्र रावत बोले तीन माह में 25 हजार लोगों को नौकरी देंगे, व‍िकास योजनाओं का क‍िया शिलान्यास

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 01 Oct 2020 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 07:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को हल्द्वानी में 120 करोड़ की विकास योजनाओं व नवाचार कार्यक्रमों का शिलान्यास और ...और पढ़ें

हल्द्वानी में 120 करोड़ की विकास योजनाओं व नवाचार कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
हल्द्वानी में 120 करोड़ की विकास योजनाओं व नवाचार कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

हल्द्वानी, जेएनएन : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को हल्द्वानी में 120 करोड़ की विकास योजनाओं व नवाचार कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने दो एम्बुलेंस, पशुसेवा वाहन, महिला स्वयं सहायता समूह के हिलांस किचेन का शुभारंभ भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मोटर बाइक टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश सरकार लाभार्थियों के बैंक लोन वापसी की गारंटी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन माह में सरकार जल संरक्षण, जल संवर्धन के क्षेत्र में 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

 

भाजपा के सत्ता में आते समय प्रदेश में 1084 डॉक्टर तैनात थे। वर्तमान में राज्य में ढाई हजार से अधिक डॉक्टर तैनात हैं। आने वाले दो-तीन महीने में प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या तीन हजार से अधिक हो जाएगी। आईएसबीटी के संबंध में सीएम ने कहा कि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। हल्द्वानी के रिंग रोड का 1822 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। पांच अक्टूबर को इस संदर्भ में किन प्रकार के साथ बैठक होनी है। टीम रावत ने कहा कि पंचक्की चौराहा से काठगोदाम तक के लिए प्रदेश सरकार ने एक और रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किया है।

 

45 करोड़ की लागत से बनने वाली रिंग रोड का शुभारंभ किया जाएगा। बाद में सीएम 20 अस्पताल परिसर पहुंचे जहां पर सीएम ने चिकित्सा आधुनिक उपकरण का लोकार्पण किया और प्लाज्मा दाताओं को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक संजीव आर्य, मेयर डा जोगेंद्र सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।