विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता ने सीएमओ दफ्तर पर दिया धरना, ब्लैक फंगस से निबटने के सरकार के दावे को बताया खोखला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 05:00 PM (IST)

ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के लिए तीमारदार दर-दर भटक रहे हैं मगर उन्हें दवाएं उपलब्ध ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता ने सीएमओ दफ्तर पर दिया धरना। फाइल फोटो
कांग्रेस नेता ने सीएमओ दफ्तर पर दिया धरना। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के लिए तीमारदार दर-दर भटक रहे हैं, मगर उन्हें दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इसे लेकर शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सीएमओ दफ्तर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई आरोप भी लगाए। 

सूर्यकांत धस्माना ने सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी और डिप्टी सीएमओ डॉ. कैलाश गुंज्याल से कहा कि मुझे दो दिन से दर्जनों तीमारदार मोबाइल पर ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए कॉल कर रहे हैं। मैं सरकार की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी व सीएमओ से संपर्क कर रहा हूं, तो कभी फोन नहीं उठता और फोन उठता है तो एक ही जवाब मिलता है कि इंजेक्शन नहीं हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ब्लैक फंगस से निपटने के सरकार के दावे खोखले थे।

उनका कहना है कि आखिर सरकार ने एसओपी जारी क्यों की और क्यों कहा कि हमारी पर्याप्त तैयारी है। धस्माना ने कहा कि आज एक मरीज के तीमारदार ने बिलखते हुए उनको फोन किया तो वह स्वयं पहुंचे। यहां जमा तमाम लोग जो पिछले दो तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, उन्होंने भी यही शिकायत की। सीएमओ अनूप डिमरी ने धस्माना को बताया कि उनके पास इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। अब कब आएंगे हमें नहीं पता हैं। इस पर धस्माना ने कहा कि तो हम यहीं बैठे हैं।

एक घंटे बाद डीजी हेल्थ डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने फोन कर धस्माना से वार्ता की और बताया कि ब्लैक फंगस के इस तरह से ज्यादा मामले आने की किसी को उम्मीद नहीं थी और इसमें लगने वाले जितने इंजेक्शन हमारे पास आए थे, वह बंट चुके हैं। तीन सौ इंजेक्शन का आर्डर दिया जा चुका है, जिसके आते ही मरीजों को तत्काल दे दिया जाएंगे। इसपर धस्माना ने कहा कि इलाज व इंजेक्शन आवंटन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। इस आश्वासन के बाद धस्माना व उनके साथ धरने पर बैठे युवा कांग्रेस के सोनू हसन, विनीत प्रसाद भट्ट व फारुख राव ने धरना समाप्त किया। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को सद्बुद्धि देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष कल मुख्‍यालय में रखेंगे मौन व्रत

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें