विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस को सद्बुद्धि देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष कल मुख्‍यालय में रखेंगे मौन व्रत

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 03:33 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में सुबह 11 बजे कांग्रेस को सद्बुद्धि देने और अपने ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में मौन व्रत रखेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में मौन व्रत रखेंगे।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश में इसे लेकर सियासत भी गर्माने लगी है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधने के बाद अब भाजपा ने भी तेवर तल्ख किए हैं। इस क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार को देहरादून में कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए सांकेतिक मौन व्रत रखने का एलान किया है। इसके अलावा जिलों में भी भाजपा की जिला इकाइयों के अध्यक्ष मौन व्रत रखेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यालय में मौन व्रत रखेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा के साथ ही राज्यभर में तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं कोरोना प्रभावितों का जीवन बचाने और उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने के प्रयासों में जुटे हैं। इसके उलट कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन में मशगूल है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यो में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटें और उसे सद्बुद्धि आए, इसी के दृष्टिगत प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमवार को मौन व्रत रखेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम रावत आज से रहेंगे दो दिनी कुमाऊं दौरे पर, कोरोना की रोकथाम को चल रही तैयारी का लेंगे जायजा 

24 मई को अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाएंगे विस अध्‍यक्ष 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना महामारी को देखते हुए 24 मई को अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कार्यकर्त्र्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि उनके जन्मदिन पर वे न तो किसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करें और न होर्डिंग, फ्लैक्स ही लगाएं। इसकी बजाए जनसामान्य को मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया जाए तो यह अच्छा रहेगा। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण वर्तमान में देश व प्रदेश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जिन परिवारों के स्वजन कोरोना के शिकार हुए हैं, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए जुटी है। इसमें सभी को सक्रिय सहयोग करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार वह अपने जन्मदिन पर एक पौधा रोपेंगे और भजनगढ़ में कुष्ठ रोगियों को फल आदि वितरित करेंगे।

यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- महामारी से निबटने को जुटे संगठन और सरकार

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें