विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम रावत आज से रहेंगे दो दिनी कुमाऊं दौरे पर, कोरोना की रोकथाम को चल रही तैयारी का लेंगे जायजा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 07:01 AM (IST)

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार यानी आज से दो दिनी दौरे पर कुमाऊं मंडल जाएंगे। इस दौरान पर वह तीन ...और पढ़ें

सीएम रावत आज से रहेंगे दो दिनी कुमाऊं दौरे पर।
सीएम रावत आज से रहेंगे दो दिनी कुमाऊं दौरे पर।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार यानी आज से दो दिनी दौरे पर कुमाऊं मंडल जाएंगे। इस दौरान पर वह तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए चल रही तैयारी का मौके पर जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इससे पहले 15 मई को गढ़वाल मंडल के तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में कोविड केयर सेंटर, जिला अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के बंदोबस्त और कोरोना टीकाकरण का जायजा ले चुके हैं। इस कड़ी में वह अब कुमाऊं मंडल का दो दिनी दौरा कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश में कोरोना महामारी से जंग को लेकर की गईं तैयारी का जायजा अब मौके पर जाकर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री और सरकारी मशीनरी की इस सक्रियता का असर जमीन पर भी दिखने लगा है। प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। साथ में मौत का आंकड़ा भी गिरा है। रविवार को मुख्यमंत्री पहले बागेश्वर जिले में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। 

बागेश्वर में विकास भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारी को परखेंगे। इसके बाद रविवार शाम को मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ के बेस चिकित्सालय में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करेंगे। जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखने के बाद वहां भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को रात्रि विश्राम पिथौरागढ़ के रेस्टहाउस में करेंगे। सोमवार सुबह वह चंपावत में जिला चिकित्सालय जाएंगे। वहां कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिले की तैयारी का जायजा लेने के बाद वह दोपहर में देहरादून लौटेंगे।

यह भी पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बोले - कोरोना के खिलाफ युद्ध स्तर पर जुट जाएं सभी मोर्चे

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें