Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vikasnagar: सीएम धामी ने किया नए हरिपुर घाट का शिलान्यास, मां यमुना की आरती कर लिया आशीर्वाद

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 01:18 PM (IST)

    Vikasnagar नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ ही मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस खास मौके पर सीएम धामी ने आरती की। सीएम धामी ने मां यमुना का आशीर्वाद लेकर जनता को संबोधित किया।

    Hero Image
    सीएम धामी ने किया नए हरिपुर घाट का शिलान्यास

    विकासनगर, जागरण संवाददाता। विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। एक खास कार्यक्रम के तहत वो मां यमुना के तट पर पहुंचे और उनको नमन किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया और मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ ही मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस खास मौके पर सीएम धामी ने आरती की।

    सीएम धामी ने जनता को किया संबोधित

    विकासनगर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान में मंच से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिपुर का पौराणिक स्वरूप व वैभव जल्द लौटेगा। सीएम के हरिपुर में आने से स्थानीय लोगों में घाट निर्माण से हरिपुर का गौरव बढ़ने की उम्मीद जगी है।