Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परेड ग्राउंड और सेलाकुई रूट पर चलेंगी सिटी बसें, पढ़िए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 30 Nov 2019 01:55 PM (IST)

    परिवहन विभाग ने परेड ग्राउंड से सेलाकुई तक सिटी बस चलाने की तैयारी का ली है। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर इसमें लगातार परिवहन विभाग पर दबाव बना रहे थे।

    परेड ग्राउंड और सेलाकुई रूट पर चलेंगी सिटी बसें, पढ़िए पूरी खबर

    देहरादून, अंकुर अग्रवाल। देहरादून से सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र को सीधे परिवहन सेवा से जोड़ने की कसरत में परिवहन विभाग ने परेड ग्राउंड से सेलाकुई तक सिटी बस चलाने की तैयारी का ली है। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर इसमें लगातार परिवहन विभाग पर दबाव बना रहे थे। विधायक की मांग पर परिवहन आयुक्त ने आरटीओ को देहरादून-सेलाकुई मार्ग पर सिटी बस के परमिट जारी करने के आदेश दिए हैं। इस मामले पर 16 दिसंबर को होने जा रही संभागीय परिवहन प्राधिकरण बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून शहर का दायरा बढ़ने के साथ ही इससे सटे क्षेत्रों से सीधी परिवहन सेवा को जोड़ने की कसरत सरकार कर रही है। चूंकि, सेलाकुई वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार ले चुका है, ऐसे में शहर से सेलाकुई के लिए सीधी परिवहन सेवा की मांग लंबे समय से उठ रही है। देहरादून-सेलाकुई मार्ग पर हर रोज तीन से चार हजार दैनिक यात्री सफर करते हैं। इनमें छात्र-छात्रओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ ही फैक्ट्री कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक है।

    शहर से सिटी बसें अब तक केवल झाझरा तक ही जाती हैं। इस मार्ग पर दून-डाकपत्थर निजी बस आपरेटरों की दादागिरी चलती है। रोडवेज व जेएनएनयूआरएम की बसों तक को इस मार्ग पर चलने में काफी परेशानी होती है। आमजन की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सीएम व परिवहन विभाग से सेलाकुई तक सिटी बस सेवा देने की मांग की थी। परिवहन आयुक्त ने इसे मंजूरी दे दी है। अब आरटीए बैठक के जरिए परमिटों की संख्या निर्धारित करने के बाद इस मार्ग पर सिटी बसें चलाए जाने की तैयारी चल रही। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि 16 दिसंबर को आरटीए की बैठक में परमिट पर फैसला होगा।

    सेलाकुई के यात्रियों को नहीं मिलती सीट

    डाकपत्थर-विकासनगर से आने वाली निजी या रोडवेज बसों में सेलाकुई व इसके बाद पड़ने वाले स्टॉपेज के यात्रियों को सीट नहीं मिलती। सैकड़ों यात्री रोजाना इस बसों में खड़े होकर सफर करते हैं। पीक ऑवर में ये बसें खचाखच भरी रहती हैं। युवतियों व महिलाओं समेत वृद्धजनों को इसमें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। यही नहीं ऐसा भी है कि देहरादून से जो बस विकासनगर की तरफ जाती है, उसमें कई दफा सेलाकुई व इससे पूर्व के स्टापेज की सवारियों को सीट पर बैठने तक नहीं दिया जाता। परिचालकों द्वारा इन सीटों पर लंबी दूरी के यात्री बैठाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: गजब: अनुबंधित बसों में नई तकनीक, सरकारी में पुरानी; पढ़िए पूरी खबर

    दून की 81 सिटी बसों के परमिट सरेंडर

    वर्तमान में दून शहर में 16 मार्गो पर सिटी बसों का संचालन होता है। परिवहन विभाग ने 262 सिटी बसों के परमिट जारी किए हैं, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि मार्गो पर घाटे की वजह से इसमें 81 बसों के परमिट सरेंडर हैं। सिटी बसों के लिए मुनाफे वाला रूट राजपुर-क्लेमनटाउन मार्ग माना जाता है लेकिन यहां भी एक बस का परमिट सरेंडर है। सर्वाधिक घाटा एमडीडीए-डाट मंदिर के साथ ही परेड ग्राउंड-प्रेमनर-परवल समेत सीमाद्वार-नालापानी रूट पर है। तीनों मागरें पर 44 बसों के परमिट सरेंडर हैं।

    यह भी पढ़ें: मंजूरी से पहले ही सीएनजी ऑटो परमिट की सौदेबाजी, पढ़िए पूरी खबर

    comedy show banner
    comedy show banner