विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख ठगे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 05:30 AM (IST)

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख ठगे
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख ठगे
देहरादून, [जेएनएन]: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी ने एक ट्यूटर से ढाई लाख रुपये हड़प लिए। उसे वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा पर सिंगापुर भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर पीड़ि‍त को असलियत पता चली तो उसने फोन पर इसकी शिकायत की, जिस पर उसे धमकाया गया।
पुलिस के अनुसार सुभाष नगर रुड़की निवासी धीरेंद्र सिंह ने बल्लीवाला चौक स्थित एक प्लेसमेंट एंजेसी के संचालक अभिषेक बिष्ट के खिलाफ ठगी की शिकायत की है। धीरेंद्र एक कोचिंग इस्टीट्यूट में पढ़ाते हैं। उनका कहना है कि कुछ माह पहले उन्होंने अखबार में प्लेसमेंट एंजेसी का विज्ञापन देखा था। 
उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो अभिषेक बिष्ट से बात हुई। अभिषेक ने विश्वास दिलाया कि वह उन्हें सिंगापुर के लिए वर्क वीजा दिला देगा। सिंगापुर में अच्छी नौकरी का सब्जबाग दिखा धीरेंद्र ने कई बार में अभिषेक से ढाई लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद अभिषेक ने उन्हें टूरिस्ट वीजा पर सिंगापुर भेज दिया।
भेद खुलने पर अभिषेक ने झांसा दिया कि उसे जल्द ही वर्क वीजा मिल जाएगा, लेकिन एक माह तक सिंगापुर में रहने के बाद भी धीरेंद्र को वर्क वीजा नहीं मिला। इसके बाद धीरेंद्र देहरादून लौट आए और अभिषेक के खिलाफ वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष वसंत विहार ऋतुराज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।