विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमिश्नरी की स्वर्णजयंती पर 29 जून को पौड़ी में कैबिनेट बैठक

By Edited By:
Published: Tue, 18 Jun 2019 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 11:39 AM (IST)

पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी के गठन की स्वर्ण जयंती के मौके को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार खास बनाने जा रही है। ...और पढ़ें

कमिश्नरी की स्वर्णजयंती पर 29 जून को पौड़ी में कैबिनेट बैठक
कमिश्नरी की स्वर्णजयंती पर 29 जून को पौड़ी में कैबिनेट बैठक

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी के गठन की स्वर्ण जयंती, यानी 50 वर्ष पूरे होने के मौके को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार खास बनाने जा रही है। इस कड़ी में 29 जून को पौड़ी में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। यह तीसरा मौका होगा, जब त्रिवेंद्र सरकार देहरादून के बाहर पर्वतीय क्षेत्र में मंत्रिमंडल की बैठक करेगी। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि कि पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून को पौड़ी में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में मंत्रिमंडल पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से संबंधित फैसलों पर मुहर लगा सकता है। ॉ

गौरतलब है कि इससे पहले देहरादून से इतर पर्वतीय क्षेत्रों में दो दफा त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल की बैठकें हो चुकी हैं। बीते वर्ष टिहरी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंत्रिमंडल की बैठक टिहरी में आयोजित की जा चुकी है। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल की बैठक गैरसैंण में भी हो चुकी है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई थी। 

इसके अलावा पूर्व की सरकारों के समय भी तीन बार राजधानी देहरादून से बाहर कैबिनेट की बैठकें हो चुकी हैं। पौड़ी में मंडल मुख्यालय होने की वजह से कई मंडलस्तरीय कार्यालय भी वहां हैं। 

यह दीगर बात है कि पौड़ी में मंडल मुख्यालय समेत पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी कार्यालय होने के बावजूद अधिकारियों की इन कार्यालयों में नियमित उपस्थिति की समस्या अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी बरकरार है। माना जा रहा मंत्रिमंडल पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को देखते हुए अहम फैसले ले सकती है।

यह भी पढ़ें: अब कांग्रेस ने लिया 2022 की चुनौती को एकजुट होने का संकल्प

यह भी पढ़ें: टिहरी के सात प्रत्याशियों ने नहीं किया चुनाव के खर्चों का मिलान Dehradun News

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा बनाएगी दो लाख से अधिक नए सदस्य

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।