विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालीवुड स्टार अक्षय कुमार शूटिंग के लिए पहुंचे मसूरी, बच्चों के साथ फिल्माए दृश्य

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 01 Feb 2022 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 11:22 PM (IST)

Akshay Kumar shooting in Mussoorie मसूरी में बालीवुड स्टार अक्षय कुमार साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक की शूटिंग के लिए ...और पढ़ें

Akshay Kumar shooting in Mussoorie: मसूरी में मंगलवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान दृश्य देते अभिनेता अक्षय कुमार। जागरण
Akshay Kumar shooting in Mussoorie: मसूरी में मंगलवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान दृश्य देते अभिनेता अक्षय कुमार। जागरण

संवाद सहयोगी, मसूरी: बालीवुड स्टार अक्षय कुमार पहाड़ों की रानी मसूरी में साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक की शूटिंग के लिए आज मंगलवार को पहुंच गए हैं। इस दौरान सेंटजार्ज कालेज, बार्लोगंज और ओकग्रोव स्कूल में बच्चों के साथ अक्षय कुमार की बातचीत के दृश्य फिल्माए गए। बता दें कि फिल्म की अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह बुधवार को मसूरी पहुंचेगी। 12 फरवरी तक मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग चलेगी।

साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक फिल्म मनोवैज्ञानिक अपराध पर है आधारित

निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक फिल्म मनोवैज्ञानिक अपराध पर आधारित है। जिसकी शूटिंग इन दिनों मसूरी में चल रही है। मंगलवार को अभिनेता अक्षय कुमार सुबह सात बजे चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट पहुंचे। यहां से पुलिस की सुरक्षा के बीच वह सीधे मसूरी में शूटिंग स्थल पहुंचे। सेंटजार्ज कालेज और ओकग्रोव स्कूल में तकरीबन 12 घंटे की शूटिंग चली।

शूटिंग स्थल पर अक्षय कुमार की झलक पाने को आतुर दिखे प्रशंसक

अक्षय कुमार के मसूरी पहुंचने की सूचना जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिली, वह शूटिंग स्थल पर पहुंच गए। उनको आगे बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहीं रोक दिया। हालांकि देर शाम तक कई प्रशंसक अक्षय की झलक पाने का इंतजार करते रहे।

बालीवुड को पसंद आने लगी पहाड़ों की रानी मसूरी

उत्‍तराखंड में खुदरत ने अपनी नेमत बिखेर रही है। इसलिए फिल्म शूटिंग के लिए बालीवुड को उत्तराखंड पसंद आता है। इसमें मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म निर्माताओं को भी यहां की हसीन वादियां आकर्षित करती है। बता दें कि बीते दो वर्षों में कई फिल्म, बेबसीरीज और टीवी सीरियल की शूटिंग मसूरी में हो चुकी है। यहां अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जान अब्राहम सहित कई सितारे आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- Ratsasan Remake: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म की मसूरी में शूटिंग, कल पहुंचेंगे 'इंटरनेशनल खिलाड़ी'