विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratsasan Remake: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म की मसूरी में शूटिंग, कल पहुंचेंगे 'इंटरनेशनल खिलाड़ी'

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 31 Jan 2022 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM (IST)

मिशन सिंड्रेला की शूटिंग दो दिनों से मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में चल रही है। इसमें अभी तक सहायक कलाकारों ...और पढ़ें

Ratsasan Remake: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म की मसूरी में शूटिंग।
Ratsasan Remake: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म की मसूरी में शूटिंग।

संवाद सहयोगी, मसूरी। Akshay Kumar Ratsasan Remake बालीवुड के स्टार अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म की मसूरी में चल रही शूटिंग में सोमवार को हादसे की कहानी, एंबुलेंस और पुलिसकर्मियों के विभिन्न दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा लाइन लगाकर रैली की शूटिंग की गई। 15 दिनों तक चलने वाली इस फिल्म की शूटिंग, मसूरी, देहरादून, धनोल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में चलेगी। वहीं आज अभिनेता अक्षय कुमार भी शूटिंग के लिए मसूरी पहुंच जाएंगे।

निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक मनोवैज्ञानिक अपराध पर आधारित है। जिसकी शूटिंग इन दिनों मसूरी में चल रही है। सोमवार को दूसरे दिन की शूटिंग माल रोड, लाइब्रेरी बाजार और एक स्कूल में हुई। फिल्म में स्थानीय कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं। इधर, अक्षय कुमार के सोमवार को आने का कार्यक्रम था, लेकिन किसी कारणवश एक दिन विलंब के साथ मंगलवार को मसूरी पहुंचेंगे। इंप्रेसंस ग्रुप के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर शूटिंग चल रही है। शूटिंग के दौरान ज्यादा भीड़ न हो इसलिए आने वाले दिनों में शूटिंग होने वाले क्षेत्रों के नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग के लिए लगभग 200 लोग की फिल्म यूनिट मसूरी के कसमंडा पैलेस, जेपी रेजीडेंसी मनोर, जेडब्ल्यू मैरिएट और द सेवाय में ठहरी हैं।

बालीवुड को लुभाने लगी पहाड़ों की रानी

फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड की बात हो तो मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म निर्माताओं को भी मसूरी की हसीन वादियां लुभाने लगी हैं। बीते दो वर्षों की बात करें तो कई फिल्म, बेबसीरीज और टीवी सीरियल की शूटिंग यहां हो चुकी है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, जान अब्राहम सहित कई सितारे यहां आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Ratsasan Remake: रतसासन की रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग को कल पहुंच रहे दून; ये लोकेशन होंगी कवर