विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratsasan Remake: रतसासन की रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग को कल पहुंच रहे दून; ये लोकेशन होंगी कवर

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 10:39 AM (IST)

Akshay Kumar in Ratsasan Remake अक्षय कुमार रतसासन की रीमेक की शूटिंग के लिए कल देहरादून पहुंच रहे हैं। रकुल ...और पढ़ें

Akshay Kumar in Ratsasan Remake: रतसासन की रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार।
Akshay Kumar in Ratsasan Remake: रतसासन की रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Akshay Kumar in Ratsasan Remake बालीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए कल यानी सोमवार को देहरादून पहुंचेंगे। एक फरवरी को मसूरी और इसके बाद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। इस फिल्म में किरदार निभा रही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी फरवरी में दून पहुंचेंगी।

निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रतसासन की रीमेक की शूटिंग देहरादून, मसूरी, धनौल्टी आदि क्षेत्रों में 15 दिनों तक चलेगी। पहले इस फिल्म की शूटिंग 30 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से शूटिंग एक दिन विलंब से होगी। अक्षय कुमार के साथ ही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ भी शूटिंग के लिए देहरादून आएंगे।

फिल्म में कई स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे और कई स्कूलों के बच्चे भी इसमें भाग लेंगे। इंप्रेसंस ग्रुप के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार को अक्षय कुमार देहरादून में शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्म शूटिंग के बीच कोरोना गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा गया है। शूटिंग के प्रत्येक शाट के बाद परिसर में सेनिटाइजेशन किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी की गई है।

'बधाई दो' फिल्म का दर्शकों को इंतजार

उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव अभिनीत बालीवुड फिल्म 'बधाई दोÓ का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हो चुका है। जनवरी 2021 में देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी में फिल्म की शूटिंग हुई थी। यह फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है। देहरादून के अक्षत घिल्डियाल ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है। उत्तराखंड के हर क्षेत्र से इस फिल्म का कनेक्शन होने से विशेषतौर पर यहां के दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2021: फिल्‍म बूंदी-रायता में दिखाई देगी 100 साल से ज्यादा पुरानी ऐतिहासिक इमारत