विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बत्ती गुल 'बल' मीटर चालू 'ठहरा', फिल्‍म का ट्रेलर हुआ रिलीज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 11 Aug 2018 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 09:33 AM (IST)

शुक्रवार को फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इसमें गढ़वाली ...और पढ़ें

बत्ती गुल 'बल' मीटर चालू 'ठहरा', फिल्‍म का ट्रेलर हुआ रिलीज
बत्ती गुल 'बल' मीटर चालू 'ठहरा', फिल्‍म का ट्रेलर हुआ रिलीज

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में शूट की गई फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इसमें गढ़वाली शब्द 'बल' और 'कुमाऊंनी' शब्द ठहरा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग टिहरी, ऋषिकेश और मसूरी में हुई है।

फिल्म की कहानी पहाड़ी परिवेश को दर्शाती है। टिहरी झील के साथ ही फिल्म में पहाड़ी खूबसूरती और यहां के रहन-सहन व बोली को दिखाया गया है। फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में शाहिद कपूर मिनट के ट्रेलर में शाहिद अपने दोस्त के साथ लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में शाहिद एक ऐसे नौजवान की भूमिका निभा रहे हैं, जो बिजली के बिल की समस्या से परेशान है।

वह अपने बिजली के भारी बिल को संशोधित करवाने के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर काटता रहता है। कहानी के जरिये आम आदमी के बिजली बिल के मुद्दे को भी उठाया गया है। शाहिद और श्रद्धा पर फिल्माया गया रोमांटिक गीत मखमली बहरों में याद करता हूं... भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में यामी गौतम भी वकील के किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: इस अभिनेत्री की मां दुनियां में नहीं, फिर भी करती हैं उनसे बातें

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर बोले, फिल्म इंडस्ट्री पर हावी हो रहा है व्यवसायीकरण

यह भी पढ़ें: देहरादून में दिखा डांस प्लस ऑडिशन का फीवर, भाग्य आजमाने पहुंचे लोग