Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 अगस्त से 19 सितंबर तक आयुध निर्माणी में हड़ताल

    आयुध निर्माणी देहरादून में भी कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर हड़ताल के लिए हुंकार भरी। मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 20 अगस्त से 19 सितंबर तक संस्थानों में कार्य ठप रखा जाएगा।

    By Edited By: Updated: Sat, 10 Aug 2019 10:48 AM (IST)
    20 अगस्त से 19 सितंबर तक आयुध निर्माणी में हड़ताल

    देहरादून, जेएनएन। आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन उग्र होने लगा है। धरना-प्रदर्शन के बाद अब कर्मचारी एक माह की हड़ताल पर जाने का मन बना चुके हैं। आयुध निर्माणी देहरादून में भी शुक्रवार को कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर हड़ताल के लिए हुंकार भरी। इसके लिए निर्माणी की चारों कर्मचारी यूनियनों का एक संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 20 अगस्त से 19 सितंबर तक संस्थानों में कार्य ठप रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 200 वर्षो से भी पुरानी और ऐतिहासिक आयुध निर्माणियों का निगमीकरण कर्मचारी हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई सरकारी संस्थानों को निगम बनाकर पूर्व की सरकारों ने प्रयोग किए। पर प्रयोग असफल रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे कई संस्थान बंद हो गए हैं या बंदी की कगार पर हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान आज भी सरकारी संस्थानों का है। निजी संस्थान मुनाफा कमाने की नीति पर ही काम करते हैं। उन्हें देश सेवा से कोई सरोकार नहीं होता। उन्होंने सरकार की इस तैयारी के खिलाफ उग्र आदोलन की चेतावनी भी दी है। वक्ताओं ने कहा कि देश की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा उत्पाद तैयार करने वाली आयुध निर्माणियों में 30 दिन तक काम बंद रहेगा। कर्मचारी केंद्र सरकार की ओर से आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का विरोध कर रहे हैं।

    यह पहला मौका है जब इतने दिनों तक इन निर्माणियों में काम बंद रखने का निर्णय लिया गया। 20 अगस्त से 19 सितंबर तक होने वाली हड़ताल का सीधा असर शहर की दोनों आयुध निर्माणियों में होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्रियों ने आयुध निर्माणियों का निगमीकरण एवं निजीकरण नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन केंद्र सरकार इस वादे से पलट गई। फेडरेशनों के 13 और 20 जुलाई को भेजे गए संयुक्त पत्र पर भी ध्यान नहीं देते हुए निगमीकरण की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस अवसर पर विश्वनाथ गौड़, कलीम अहमद, अशोक शर्मा, नीरज शर्मा, इंदर सिंह, सुदेश कुमार, डीके त्यागी, महेंद्र चौहान, उच्ज्वल त्यागी, अनिल कुमार, सुभाष चंद, नीरज शर्मा, रवि किशोर शर्मा, अजय पाल आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: सचिवालय कूच कर रहे कर्मचारियों की हुई पुलिस से नोकझोंक Dehradun News

    यह भी पढ़ें: ट्रेड यूनियन ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप