विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोलर हॉकी में आर्यन स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

By Edited By:
Published: Mon, 07 May 2018 08:15 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 08:45 PM (IST)

जागरण संवाददाता, देहरादून : उत्तराखंड स्केटिंग आरएसएफआइ यूनिट की ओर से आयोजित उत्तराखंड

रोलर हॉकी में आर्यन स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
रोलर हॉकी में आर्यन स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड स्केटिंग आरएसएफआइ यूनिट की ओर से आयोजित उत्तराखंड इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग व हॉकी चैंपियनशिप में आर्यन स्कूल ने रोलर हॉकी में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

आरएसएफआइ यूनिट की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में रोलर हॉकी के मुकाबले वेल्हम ब्वॉयज और स्केटिंग के मुकाबले जीआरडी ऐकेडमी में हुए। रोलर हॉकी के सब जूनियर बालक वर्ग में आर्यन स्कूल व वेल्हम वॉयज, जूनियर में वेल्हम ब्वॉयज व आर्यन स्कूल और सीनियर वर्ग में आर्यन स्कूल व एशियन स्कूल क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे।

बालिका वर्ग में ओकग्रोव स्कूल की टीम चैंपियन रहीं। स्केटिंग में क्वाड, इनलाइन व एडजस्टेबल स्पर्धाएं आयोजित की गई। क्वाड स्पर्धा अंडर-6 वर्ग में गौतम व अनुश्री, अंडर-8 में दिव्यम व अपूर्वा, अंडर-10 में कार्तिक व संस्कृति, अंडर-12 में अस्तित्व व सोनाक्षी, अंडर-14 में अक्षत व श्रुति, अंडर-16 में अपूर्व व सोनल और 16 प्लस आयुवर्ग में अभिषेक व यति गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इनलाइन अंडर-6 वर्ग में अनुज व सिमरन, अंडर-8 में कृष व रजनी, अंडर-10 में अर्शिल व सरन्या, अंडर-12 में अविरल व अनुश्री, अंडर-14 में आदित्य व अनन्या, अंडर-16 में देवराज व पूर्वा और 16 प्लस आयु वर्ग में ऋषभ ने बाजी मारी।

एडजस्टेबल के अंडर-6 आयु वर्ग में अविरल व अराध्या, अंडर-8 में प्रशस्ति व अरसलीन कौर, अंडर-10 में सूर्याश व अंशिका, अंडर-12 में आदर्श व प्रकृति, अंडर-14 में मनन व निहारिका, अंडर-16 में निखिल व रश्मि और 16 प्लस आयु वर्ग में सोहेल व शिवानी ने प्रथम स्थान कब्जाया।

समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सहकारी बैंक लिमिटेड के वाइस चेयरमैन मानवेंद्र सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सुनील यादव, अरविंद गुप्ता, पंकज भारद्वाज, रजनी, गुलाब चौधरी, अंजू गुप्ता, शिवम, शातनु आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मयंक लोहानी और ध्रुव कांबोज बैडमिंटन के खिताबी दौर में

यह भी पढ़ें: आहान, अनुष्का, प्रशांत, अक्षत और स्नेहा ने जीता बैडमिंटन का खिताब

यह भी पढ़ें: सौम्या, इशिता, सूर्याक्ष और प्रशांत बैडमिंटन के फाइनल में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।