विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौम्या, इशिता, सूर्याक्ष और प्रशांत बैडमिंटन के फाइनल में

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 28 Apr 2018 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 09:09 PM (IST)

भुवनेश्वरी देवी मेमोरियल जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 बालिका वर्ग में सौम्या सिंह और इशिता नेगी, अंडर-13 बालक वर्ग में प्रशांत और सूर्याक्ष रावत फाइनल में पहुंच गए।

सौम्या, इशिता, सूर्याक्ष और प्रशांत बैडमिंटन के फाइनल में
सौम्या, इशिता, सूर्याक्ष और प्रशांत बैडमिंटन के फाइनल में

देहरादून, [जेएनएन]: सौम्या सिंह और इशिता नेगी ने पांचवें श्रीमती भुवनेश्वरी देवी मेमोरियल जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग के खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया है। अंडर-13 बालक वर्ग में प्रशांत और सूर्याक्ष रावत ने फाइनल में जगह बना ली है।

परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-13 बालक एकल वर्ग में प्रशांत ने जिंग पॉल को 21-14, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। युगल वर्ग में प्रशांत व शशांक की जोड़ी ने ईशान व वेदांश की जोड़ी को 21-11, 21-13 और सूर्याक्ष रावत व अभय की जोड़ी ने साहिल व हेमंत की जोड़ी को 21-16, 21-12 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई। 

अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में इशिता नेगी ने श्रद्धा को 21-19, 21-15 और सौम्या सिंह ने आस्था भौर्या को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-14, 16-21, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

अंडर-17 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अक्षत नेगी ने शुभम को 21-16, धनवंतरी ने विनोद दानू को21-20, सरोज ने आहान पाठक को 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

यह भी पढ़ें: रोमांचक क्रिकेट मैच में कसीगा और आर्यन स्कूल विजयी

यह भी पढ़ें: यूपीसीएल और सर्विसेज इलेवन की क्रिकेट में शानदार जीत

यह भी पढ़ें: एनटीएल की जीत पर अभिनव नेगी ने जड़ा शतक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।