विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर होटल मैनेजमेंट में बनाना है कॅरियर तो कीजिए आवेदन, पढ़िए पूरी खबर

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2020 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 04:09 PM (IST)

अगर आप होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो देशभर के 71 होटल मैनेजमेंट संस्थानों में यूजी कोर्स में ...और पढ़ें

अगर होटल मैनेजमेंट में बनाना है कॅरियर तो कीजिए आवेदन, पढ़िए पूरी खबर
अगर होटल मैनेजमेंट में बनाना है कॅरियर तो कीजिए आवेदन, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। अगर आप 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। देशभर के 71 होटल मैनेजमेंट संस्थानों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (एनसीएचएम जेईई-2020) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार 11 हजार 575 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा में मेरिट के आधार पर बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में दाखिला मिलता है। ऑनलाइन आवेदन nchmjee.nta.nic.in पर किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी। इस बार भी टेस्ट कम्प्यूटर बेस्ड होगा। टेस्ट देने वाले छात्र हिंदी और अंग्रेजी का विकल्प चुन सकते हैं। परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। शुल्क भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआइ व पेटीएम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी-एसटी के लिए इसमें तीन वर्ष की छूट है।

यह होगा परीक्षा का पैटर्न 

इस परीक्षा में 800 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं एनालिटिकल एप्टीट्यूट के 30 प्रश्न, रीजनिंग और लॉजिकल डिक्शन के 30 प्रश्न, जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के 30 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज के 60 प्रश्न, एप्टीट्यूट फॉर सर्विस सेक्टर के50 प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा के लिए तीन घटे का समय निर्धारित है। प्रत्येक सही जवाब पर चार अंक मिलेंगे जबकि गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा। 

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर परीक्षा केंद्र 

परीक्षा के लिए केंद्र पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा। एक बार परीक्षा केंद्र आवंटित होने पर इसे बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि केंद्र का चुनाव करते वक्त सावधानी बरतें। परीक्षा के लिए टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर की भी व्यवस्था है।

इन संस्थानों में होगा दाखिला 

- 21 केंद्रीय संस्थान, प्रदेश स्तरीय 25 संस्थान, एक पीएसयू व 24 निजी संस्थान। प्रदेश में यहां होंगे परीक्षा केंद्र देहरादून व रुड़की 

ये है परीक्षा शुल्क 

  • सामान्य/नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी-900 रुपये 
  • ईडब्ल्यूएस-700 
  • एससी/एसटी/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर -450 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी फीस वृद्धि

 महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन की अंतिम तिथि-20 मार्च 
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि-21 मार्च 
  • एडमिट कार्ड जारी-7 अप्रैल से 
  • प्रवेश परीक्षा-25 अप्रैल 
  • परिणाम की घोषणा-15 मई।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई का अल्टीमेटम, सात जनवरी तक कम उपस्थिति का कारण बताएं स्कूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।